विदेश

ईरान के सरकारी मीडिया टीवी ने ट्रंप को दी जान से मारने की धमकी – “इस बार गोली होगी सिर के आर-पार”

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच ईरान के सरकारी मीडिया टीवी ने ट्रंप को जान से मारने की धमकी दी है।
less than 1 minute read
Jan 16, 2026
Donald Trump
Donald Trump (Photo - Washington Post)

ईरान (Iran) में विरोध प्रदर्शन के बीच मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है। ईरान में बिगड़े हालात की वजह से अमेरिका (United States Of America) से भी तनाव काफी बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने तो ईरान पर हमला करने की इच्छा बना ली थी,लेकिन अब बताया जा रहा है कि ट्रंप ने फिलहाल ईरान पर हमला करने के प्लान को टाल दिया है। इसी बीच ईरान के सरकारी मीडिया टीवी ने ट्रंप को धमकी दे दी है।

"इस बार गोली होगी सिर के आर-पार"

ईरान के सरकारी मीडिया टीवी ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ एक खुली धमकी प्रसारित की है। ईरानी स्टेट मीडिया टीवी ने 2024 में ट्रंप पर हुए हमले की तस्वीर दिखाते हुए मैसेज लिखा, "इस बार निशाना नहीं चूकेगा और गोली सिर के आर-पार होगी।"

ईरान की पहली सीधी धमकी

ट्रंप को ईरान की तरफ से पहली बार सीधी धमकी दी गई है। हालांकि ट्रंप पर हमले की साजिश में ईरान के शामिल होने की बात पहले भी सामने आई है, लेकिन खुलेआम ईरान ने कभी इसे स्वीकार नहीं किया, लेकिन अब ईरान का सरकारी मीडिया टीवी सीधे तौर पर ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

Updated on:
16 Jan 2026 03:40 pm
Published on:
16 Jan 2026 03:40 pm