विदेश

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे पाकिस्तानी जहाज को रोका, कहा- आपको अनुमति नहीं है

ईरान-इजरायल संघर्ष की वजह से भारत, पाकिस्तान समेत दुनिया के कई देशों में गैस-तेल की सप्लाई बाधित हुई है। इस किल्लत के समय में ईरान ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है।

2 min read
Mar 25, 2026
होर्मुज स्ट्रेट से गुजरता PAK जहाज सांकेतिक इमेज(Source: Gemini)

Iran-Israel War: ईरान-इजरायल के बीच 28 फरवरी से जंग जारी है। इस संघर्ष के कारण होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते से दुनिया के कई देशों में होने वाली ईंधन की सप्लाई बाधित हुई है। ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से पैदा हुए तनाव के कारण कई देश ऊर्जा संकट का सामना कर रहे हैं। इस कठिन परिस्थिति के बीच ईरान ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। ईरान ने ऊर्जा संकट से गुजर रहे पाकिस्तान के एक जहाज 'सेलेन' को होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते से गुजरने से रोक दिया है। यह जहाज पाकिस्तान के कराची बंदरगाह जा रहा था।

ये भी पढ़ें

‘ट्रंप…तुम्हे निकाल दिया गया है’, कौन हैं जोल्फागरी? जिन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति की लगाई क्लास

अनुमति के बिना होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहा था जहाज

ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने पाकिस्तान के कराची जा रहे जहाज को होर्मुज स्ट्रेट पार करने से रोक दिया है। जहाज रोके जाने के बाद IRGC ने इसकी जानकारी दी है। IRGC के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी ने X पर लिखा कि सेलेन नाम के जहाज के पास होर्मुज स्ट्रेट पार करने की इजाजत नहीं थी। उन्होंने कहा कि इस रास्ते से गुजरने वाले हर जहाज को पहले ईरानी अधिकारियों से इजाजत लेनी होगी। इसके बाद ही कोई भी जहाज इस रास्ते से गुजर सकेगा।


IRGC ने पाकिस्तानी जहाज को वापस लौटाया

होर्मुज स्ट्रेट से अनुमति के बिना गुजर रहे पाकिस्तानी जहाज सेलेन (SELEN) को IRGC ने रोक दिया है। जहाज को रोके जाने के बाद । IRGC के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी ने बताया कि सेलेन को वापस लौटा दिया गया है। इस जहाज ने कानूनी प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया था और उसके पास होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति नहीं थी। इस जलमार्ग से किसी भी जहाज के गुजरने के लिए ईरान के समुद्री प्राधिकरण के साथ पूर्ण कॉर्डिनेशन आवश्यक है। यह उपलब्धि ईरान के नेक लोगों के समर्थन के बिना संभव नहीं है।

UAE से कराची बंदरगाह जा रहा था जहाज

IRGC द्वारा रोका गया जहाज संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह बंदरगाह से रवाना हुआ था। यह जहाज UAE से कराची बंदरगाह जा रहा था। कानूनी प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर ईरान ने इस जहाज को वापस लौटा दिया है। जहाज को रोके जाने के संबंध में इस्लामाबाद स्थिति ईरानी दूतावास ने भी सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

पाकिस्तानी पीएम ने कल ईरानी राष्ट्रपति से की थी बात

होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे जहाज सेलेन को रोके जाने की घटना ऐसे समय में हुई है, जब पाकिस्तान ईरान-इजरायल जंग में मध्यस्थता की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने कल ही ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशिकयान से फोन पर बात भी की थी। वहीं, दूसरी तरफ ईरान-इजरायल जंग शुरू होने के बाद से भारत के 5 जहाज गैस-तेल लेकर होर्मुज स्ट्रेट से गुजर चुके हैं। ईंधन लेकर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले भारत के जहाजों का नाम जग वसंत, पाइन गैस, शिवालिक, नंदा देवी और जग लाडकी है।

ईरान-इजरायल युद्ध से पाकिस्तान पर असर

ईरान-इजरायल युद्ध से पाकिस्तान में ऊर्जा संकट पैदा हो गया है। पाकिस्तान अपने पेट्रोलियम आयात का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा मिडिल ईस्‍ट से मंगाता है। ईरान और इजरायल युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट से होने वाली ईंधन की सप्लाई प्रभावित हुई है। ऊर्जा संकट से निपटने के लिए पाकिस्‍तान ने कई कड़े कदम उठाए हैं। पाकिस्तान की ARYन्यूज के अनुसार, पाकिस्तान ने रविवार को हाई-ऑक्टेन ईंधन की कीमत में 200 पाकिस्तानी रुपए (PKR) की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। नए नियम के अनुसार, तेल की कीमत 100 पाकिस्तानी रुपए से बढ़कर 300 पाकिस्तानी रुपए हो जाएगी।

Also Read
View All

अगली खबर