विदेश

Iran Israel War: अराद में ईरानी मिसाइल ने मचाई भारी तबाही, इजरायली राष्ट्रपति ने कहा- ‘सांप का फन कुचलना ही होगा’

Israel Iran War: अराद में ईरानी मिसाइल हमले के बाद इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने कड़ा बयान दिया है। उन्होंने ईरान की लंबी दूरी की मिसाइल क्षमता को क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया है।

2 min read
Mar 22, 2026
Iran Israel War: मिसाइल हमले के बाद अराद में हालात का निरीक्षण करते इजरायली राष्ट्रपति। (Image: IANS)

Iran Israel War Latest News: ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच दक्षिणी इजरायल के अराद शहर में हुए मिसाइल हमले ने हालात और गंभीर कर दिए हैं। हमले के बाद इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने प्रभावित इलाके का दौरा किया और इसे क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया है।

ये भी पढ़ें

पाक में लाखों लोगों का घर चलाता है सऊदी अरब, उसके भी सगे नहीं हुए मुनीर-शहबाज, जब ईरान ने हमला किया तो…

मिसाइल हमले से अराद में भारी नुकसान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों में से एक ने अराद शहर में व्यापक नुकसान पहुंचाया है। घटनास्थल पर पहुंचकर राष्ट्रपति हर्ज़ोग ने तबाही का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमले यह दिखाते हैं कि ईरान अपनी सैन्य क्षमताओं का सक्रिय रूप से इस्तेमाल कर रहा है।

‘सांप का फन कुचलना होगा’

राष्ट्रपति हर्ज़ोग ने मौके पर कहा कि ईरान की यह क्षमता केवल डराने के लिए नहीं, बल्कि एक वास्तविक खतरा है। उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि इस तरह के खतरे को रोकना जरूरी है और सांप का फन कुचलना ही होगा।

उनके बयान को इजरायल की ओर से ईरान के खिलाफ बढ़ती सख्ती के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

लंबी दूरी की मिसाइल क्षमता पर चिंता

इजरायली नेतृत्व का कहना है कि ईरान अब लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हालिया घटनाओं ने यह संकेत दिया है कि ईरान के पास लगभग 4000 किलोमीटर तक मार करने की क्षमता वाली मिसाइलें मौजूद हैं।

इजरायल का दावा है कि ऐसी मिसाइलें न केवल उसके लिए बल्कि यूरोप और अन्य क्षेत्रों के लिए भी खतरा बन सकती हैं।

आईडीएफ का भी दावा

इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा है कि हाल के ऑपरेशन के दौरान ईरान ने लंबी दूरी की मिसाइल का इस्तेमाल किया, जिसकी मारक क्षमता हजारों किलोमीटर तक हो सकती है। आईडीएफ के अनुसार, यह वैश्विक सुरक्षा के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय है।

तनाव और बढ़ने के संकेत

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते हमलों और जवाबी कार्रवाइयों ने पूरे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ा दी है। विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर हालात नहीं संभले, तो इसका असर व्यापक स्तर पर पड़ सकता है। फिलहाल, दोनों देशों के बीच जारी टकराव ने मध्य पूर्व में सुरक्षा हालात को और जटिल बना दिया है।

ये भी पढ़ें

ऑफिस बुलाने की जिद ने छीनी मासूम की जान: प्रेग्नेंसी में वर्क फ्रॉम होम नहीं दिया तो कंपनी पर 200 करोड़ का जुर्माना

Also Read
View All

अगली खबर