13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सना में धमाकों से दहला इलाका, अल-सबाहा में तेल सुविधा केंद्र पर हवाई हमले का दावा

Sanaa explosions: यमन की राजधानी सना में धमाकों की गूंज। हुती-समर्थक मीडिया का दावा, सऊदी-समर्थित सेनाओं ने अल-सबाहा में तेल सुविधा केंद्र पर किए हवाई हमले। जानें पूरी खबर।
2 min read
Google source verification
Saudi-led coalition

यमन की राजधानी सना में तेल ठिकानों पर सऊदी-समर्थित सेनाओं का हमला, Photo Source@IANS

Sanaa Airstrikes: यमन की राजधानी सना में मंगलवार को धमाकों की आवाजें सुनी गईं। यह शहर हुती विद्रोहियों के कब्जे में है। हुती-समर्थक मीडिया ने भी धमाकों की पुष्टि की है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार की ओर से लड़ रही सऊदी-समर्थित सेनाओं ने हवाई हमले करके सना के अल-सबाहा इलाके में एक तेल सुविधा केंद्र को निशाना बनाया।

हुती-समर्थक मीडिया 'अल-मसीराह' ने मंगलवार को कहा कि सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन ने सना के पश्चिम में स्थित तेल सुविधाओं पर हवाई हमले किए। हालांकि, शहर में मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने राजधानी में धमाकों की आवाजें सुनी, लेकिन तुरंत यह पता नहीं चल पाया कि वास्तव में किस चीज को निशाना बनाया गया था। ऐसे में हमले के सटीक लक्ष्य को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है।

सादा प्रांत में भी हमले, राजिह के दो ठिकाने निशाने पर

अंसार अल्लाह हुती आंदोलन से जुड़े मीडिया के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार की ओर से लड़ रही सऊदी-समर्थित सेनाओं ने देश के सादा प्रांत के राजिह सीमावर्ती ज़िले में बनी मुइन और बाकिल पर कम से कम दो हवाई हमले किए हैं। इस तरह देश के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ हमलों की खबरें सामने आ रही हैं।

यह खबर सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मालकी की उस चेतावनी के कुछ ही समय बाद आई, जिसमें उन्होंने इलाके के निवासियों से अपनी सुरक्षा के लिए जगह खाली करने को कहा था। इस चेतावनी के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ था।

हुती विद्रोहियों का पलटवार, सना में कर रहे हैं मुकाबला

सना में सऊदी-समर्थित सेनाओं के हमलों का जवाब हुती विद्रोही दे रहे हैं। समूह के सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी का कहना है कि हुती लड़ाके यमन की राजधानी में सऊदी-समर्थित सेनाओं का मुकाबला कर रहे हैं। सरी का यह बयान हुती-नियंत्रित शहर सना में धमाकों की खबरों के कुछ ही समय बाद आया है।

फिलहाल हमलों से हुए नुकसान, हताहतों की संख्या या निशाना बनाए गए ठिकानों को लेकर कोई स्वतंत्र पुष्टि सामने नहीं आई है। हुती-समर्थक मीडिया के दावों और गठबंधन की ओर से जारी चेतावनी के बीच जमीनी हालात की पूरी जानकारी का इंतजार है। हुती-समर्थक मीडिया लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है, उन्होनें धमाकों की पुष्टि तो की है लेकिन किस चीज को निशाना बनाया गया इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।