विदेश

इराक में मोसाद के मुख्यालय पर ईरान ने दागी मिसाइलें, 4 लोगों की मौत

Attack On Mossad Headquarters: इराक में देर रात मोसाद के मुख्यालय पर मिसाइलों से हमला हुआ।

less than 1 minute read
attack_on_mossad_headquarters_in_iraq.jpg
Attack on Mossad headquarters in Iraq

इजरायल (Israel) की जासूसी एजेंसी मोसाद (Mossad) के मुख्यालय कुछ अन्य देशों में भी हैं। इराक में भी मोसाद के मुख्यालय हैं। हाल ही में इराक (Iraq) में स्थित मोसाद के एक मुख्यालय पर हमला हुआ। यह हमला देर रात इराक के अर्ध-स्वायत्त कुर्दिस्तान (Kurdistan) क्षेत्र में राजधानी एरबिल (Erbil) स्थित मुख्यालय पर हुआ। मोसाद के मुख्यालय समेत कुछ अन्य ठिकानों पर भी हमले हुए। मोसाद के मुख्यालय पर मिसाइलों से हमले हुए जिससे धमाके हो गए और मुख्यालय भी तबाह हो गया। साथ ही इस हमले की वजह से अफरा-तफरी भी मच गई। जानकारी के अनुसार इस हमले के पीछे ईरान (Iran) का हाथ था।


ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने किया हमला

इस हमले के पीछे ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स का हाथ बताया जा रहा है। हमास (Hamas) के खिलाफ इज़रायल की जंग से ईरान नाराज़ है क्योंकि ईरान ने हमेशा से ही हमास का समर्थन किया है। ऐसे में मोसाद के मुख्यालय पर इस हमले को इज़रायल-हमास युद्ध से जोड़कर ही देखा जा रहा है। हमले में बैलिस्टिक मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया गया जिससे जोर के धमाके हुए।


4 लोगों की मौत

मोसाद के मुख्यालय पर हुए इस हमले में 4 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 6 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

इज़रायल की तरफ से नहीं आई अब तक प्रतिक्रिया

इराक के अर्ध-स्वायत्त कुर्दिस्तान क्षेत्र में राजधानी एरबिल स्थित मोसाद मुख्यालय पर हुए ईरानी हमले पर अब तक इज़रायल की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- भारत और ईरान में हुई बातचीत, चाबहार बंदरगाह पर स्थापित किया जा सकता है दीर्घकालिक सहयोग ढांचा

Published on:
16 Jan 2024 12:16 pm