विदेश

‘कौन खतरे में डाल रहा है दुनिया की सुरक्षा?’ तुर्कीए पहुंचते ही पेजेशकियन का अमेरिका पर तीखा हमला

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन COP31 में भाग लेने तुर्कीए पहुंचे। उन्होंने X पर अमेरिका को वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए पूछा कि दुनिया को कौन खतरे में डाल रहा है।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 2:31 PM IST
Masoud Pezeshkian
Masoud Pezeshkian : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन (Photo/X@Iran_in_India)

US Iran Tensions: ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान 31वें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP31) में भाग लेने के लिए बुधवार को तुर्कीए पहुंचे। तुर्कीए पहुंचने पर, ईरानी राष्ट्रपति ने अमेरिका को वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बताया है।

उन्होंने 'X' पर एक पोस्ट में कहा कि, 'उन्होंने यह दावा करते हुए युद्ध छेड़ा कि वे ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना चाहते हैं। फिर उन्होंने लामर्ड में पहली बार PrSM मिसाइल का इस्तेमाल किया। अब वे धमकियों के जरिए कूटनीति चलाने के लिए 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स' (सभी बमों की जननी) का जिक्र कर रहे हैं। यह कोई विरोधाभास नहीं, बल्कि एक शर्मनाक बात है। वैश्विक शांति और सुरक्षा को कौन खतरे में डाल रहा है?'

सैन्य संघर्षों के नतीजों का कर रहा सामना

ईरान की अर्ध-सरकारी 'मेहर न्यूज एजेंसी' की रिपोर्ट के अनुसार, इस अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण शिखर सम्मेलन के लिए रवाना होने से पहले, उन्होंने कहा था कि अमेरिका और इजराइल को सैन्य संघर्षों से पैदा हुए राजनीतिक नतीजों का सामना करना पड़ रहा है।

इसके अलावा, ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि अपनी निर्धारित बैठकों के दौरान, वह पूरे क्षेत्र में अमेरिका और इजराइल द्वारा किए गए अपराधों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने तर्क दिया कि हाल के चुनावी नतीजे यह दिखाते हैं कि आम जनता युद्ध को बढ़ावा देने वाले नेताओं को पूरी तरह से नकार रही है।

ईरान कड़े रुख पर कायम

ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ, जनरल अली अब्दुल्लाही ने ईरान के कड़े रुख को दोहराते हुए कहा कि जो कोई भी ईरान को धमकी देगा, उसे 'असममित अभियानों' (asymmetric operations) का सीधा निशाना माना जाएगा। उन्होंने अमेरिका और इजराइल को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने आगे कोई और गलत कदम उठाया, तो उन पर और भी विनाशकारी हमले किए जाएंगे। ईरान को निशाना बनाने वाला हर केंद्र 'असममित अभियानों' (asymmetric operations) का सीधा लक्ष्य बन जाएगा।
हम दुश्मन को चेतावनी देते हैं कि पहले मिले तमाचे तो बस शुरुआत थे। दुश्मन की गोलाबारी और भारी बमबारी के बीच भी हथियारों का उत्पादन लगातार जारी है। जमीन के काफी नीचे बनी उत्पादन इकाइयां देश की ताकत बढ़ा रही हैं। ।

Updated on:
11 Nov 2026, 2:31 PM IST
Published on: