विदेश

Israel-US-Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी पर ईरान का कड़ा जवाब, कहा-‘एक लीटर तेल नहीं ले जाने देंगे…’

Donald Trump on Strait of Hormuz oil: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल के प्रवाह को रोकने पर कड़ी चेतावनी दी। इसके जवाब में ईरान ने युद्ध के अंत और तेल निर्यात पर अपना सख्त रुख स्पष्ट किया।

2 min read
Mar 10, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि उसने यदि इस जलमार्ग पर तेल का आवागमन रोकने की कोशिश की तो उसे भारी कीमत चुकानी होगी। (Photo - IANS)

Iran response on Donald Trump warning: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) बंद करने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि ईरान इस मार्ग पर तेल के आवागमन को रोकने का प्रयास करता है, तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने Truth Social पर अपने पोस्ट के माध्यम से ईरान को आगाह करते हुए कहा, “यदि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल के आवागमन को रोकने का प्रयास करता है, तो अमेरिका अब तक के मुकाबले उससे बीस गुना अधिक कड़ा जवाब देगा।”

उन्होंने अभियान के संभावित दायरे के बारे में विस्तार से बताते हुए संकेत दिया कि अमेरिकी सेना “आसानी से नष्ट किए जा सकने वाले” स्थानों पर ध्यान केंद्रित करेगी। ट्रंप ने कहा कि ऐसे हमले इतने विनाशकारी हो सकते हैं कि वे ईरान के एक राष्ट्र के रूप में पुनर्निर्माण करने की क्षमता को बाधित कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, “इसके बाद उन पर मौत, आग और अराजकता का माहौल होगा, लेकिन मुझे आशा है, और मैं प्रार्थना करता हूं, कि ऐसा न हो!"

ये भी पढ़ें

Middle-East Crisis: एस जयशंकर के बयान के बाद मिडिल-ईस्ट पर कांग्रेस की आई प्रतिक्रिया

ट्रंप ने यह भी कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिका का यह कदम चीन और उन सभी देशों के लिए एक उपहार है, जो इस जलमार्ग का उपयोग करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह कदम सभी द्वारा सराहा जाएगा।

युद्ध समाप्ति के करीबः ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि युद्ध समाप्ति के करीब है। उन्होंने कहा कि तेहरान की रक्षात्मक और आक्रामक क्षमताएं पूरी तरह नष्ट कर दी गई हैं। उनके पास नौसेना नहीं है, संचार व्यवस्था बाधित है, वायु सेना समाप्त हो चुकी है। मिसाइल सिस्टम बिखरे हुए हैं और ड्रोन हर जगह नष्ट किए जा रहे हैं, यहां तक कि उनका निर्माण भी प्रभावित हुआ है।

ट्रंप को IRGC का कड़ा जवाब

अमेरिकी राष्ट्रपति को करारा जवाब देते हुए ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि मध्य-पूर्व में युद्ध का अंत वही तय करेगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का समीकरण और भविष्य ईरानी सेना के हाथों में है और यह युद्ध अमेरिकी सेना द्वारा खत्म नहीं किया जाएगा। IRGC ने स्पष्ट किया कि अगर अमेरिका और इजरायल के हमले इसी तरह जारी रहे, तो ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से “एक लीटर तेल भी” नहीं ले जाने देंगे।

ये भी पढ़ें

SIPRI रिपोर्ट: रूस से घटती खरीद, फ्रांस-अमेरिका से बढ़ी डील… बदल रही भारत की हथियार रणनीति

Also Read
View All

अगली खबर