विदेश

युद्ध में ईरान का साथ देने के लिए कतैब हिज़बुल्लाह आया आगे, अमेरिका-इज़रायल को दे दी बड़ी धमकी

Iran-US Israel War: अमेरिका-इज़रायल के खिलाफ युद्ध में ईरान का साथ देने के लिए ईरान का कतैब हिज़बुल्लाह ग्रुप आगे आया है। कतैब हिज़बुल्लाह के लीडर ने एक बड़ी धमकी दी है।

less than 1 minute read
Apr 06, 2026
Kataib Hezbollah

ईरान-अमेरिका इज़रायल युद्ध (Iran-US Israel) का 38वां दिन है। अमेरिका (United States of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने धमकी दी है कि अगर होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को ईरान ने नहीं खोला और युद्ध खत्म करने के लिए समझौता करने से इनकार किया, तो ईरान के पावर प्लांट्स और पुलों को तबाह कर दिया जाएगा। इसी बीच अब इराक का एक ग्रुप ईरान की मदद के लिए आगे आया है।

ये भी पढ़ें

‘ट्रंप के लापरवाह कदमों के कारण अमेरिका बन रहा जीता-जागता नर्क, नेतन्याहू के आदेश मानने से हमारा पूरा क्षेत्र जल जाएगा’, ईरान ने दी चेतावनी

अमेरिका को दे दी बड़ी धमकी

कतैब हिज़बुल्लाह (Kataib Hezbollah) ईरान समर्थित पैरामिलिट्री ग्रुप है, जिसे इराक में सबसे शक्तिशाली मिलिशिया ग्रुप माना जाता है। कतैब हिज़बुल्लाह के लीडर अबू हुसैन अल-हमीदावी (Abu Hussein Al-Hamidawi) ने धमकी दी है कि अगर होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका अपनी धमकियों पर अमल करता है, तो क्षेत्रीय तेल और गैस संयंत्रों पर हमले किए जाएंगे। ईरान की स्टेट मीडिया एजेंसी द्वारा जारी एक बयान में अल-हमीदावी ने साफ कर दिया कि अगर अमेरिका ने ज़बरदस्ती होर्मुज स्ट्रेट को खोलने की कोशिश की, तो मिडिल ईस्ट में कोई तेल और गैस संयंत्र या अन्य संयंत्र नहीं बचेंगे।

या तो सभी को मिलेगी सुरक्षा या फिर किसी को नहीं

अल-हमीदावी ने आगे कहा कि मिडिल ईस्ट में अमेरिकी बुनियादी ढांचा सुरक्षित नहीं रहेगा। कतैब हिज़बुल्लाह के लीडर ने चेतावनी देते हुए कहा कि ट्रंप और उनके समर्थकों को पता होना चाहिए कि मिडिल ईस्ट में उनके बिजली संयंत्र भी कतैब हिज़बुल्लाह के लिए वैध निशाने हैं और इस मामले में कोई रेड लाइन नहीं है जो उन्हें रोकेगी। अल-हमीदावी ने साफ कर दिया कि या तो सभी को सुरक्षा मिलेगी, या फिर किसी को भी सुरक्षा नहीं मिलेगी।

ये भी पढ़ें

ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, पैम बोंडी को अटॉर्नी जनरल पद से हटाया

Also Read
View All

अगली खबर