विदेश

‘ट्रंप…तुम्हे निकाल दिया गया है’, कौन हैं जोल्फागरी? जिन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति की लगाई क्लास

US-इजरायल और ईरान के बीच 28 फरवरी से जंग जारी है। पूरी दुनिया की इस युद्ध पर नजर है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की क्लास लगाते हुए इब्राहिम जोल्फागरी का वीडियो वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कौन हैं इब्राहिम जोल्फागरी?

2 min read
Mar 24, 2026
इब्राहिम जोल्फागरी और डोनाल्ड ट्रंप(Photo- ANI)

US-Israel and Iran Conflict: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फटकार लगा रहा है। वीडियो में दिख रहा शख्स कह रहा है कि हे ट्रंप तुम्हे निकाल दिया गया है। आप इस वाक्य से परिचित हैं। इस वीडियो के वायरल होने पर हलचल मच गई है। वीडियो सामने आने के बाद लोग जानना चाहते हैं कि आखिर यह शख्स कौन है, जो डोनाल्ड ट्रंप को फटकार लगा रहा है।

ये भी पढ़ें

ईरान-इजरायल संघर्ष: ‘दक्षिणी लेबनान पर कब्जा करके ही लौटेंगे’ जानिए किस देश ने खाई कसम?

कौन हैं इब्राहिम जोल्फागरी?

वायरल वीडियो में अमेरिकी राष्ट्रपति को फटकार लगा रहे शख्स का नाम इब्राहिम जोल्फागरी है। इब्राहिम जोल्फागरी ईरानी सशस्त्र बलों के मुखिया हैं। वह अधिकारिक तौर पर ब्रिगेडियर जनरल और ईरान के खतम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता हैं। खतम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय ईरानी सशस्त्र बलों की एकीकृत कमान है। यह केंद्र मूल रूप से ईरान का परिचालन केंद्र है। ईरान की यह यूनिट इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) और नियमित सशस्त्र बलों के बीच अभियानों के समन्वय के लिए जिम्मेदार संयुक्त सैन्य कमान है।

IRGC ईरान की सर्वश्रेष्ठ यूनिट

ईरान के इब्राहिम जोल्फागरी, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) के मुखिया हैं। IRGC का गठन 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद शासन की रक्षा के लिए किया गया था। स्थापना के बाद से IRGC एक शक्तिशाली बल के रूप में विकसित हो गया है। इसलिए जब जोल्फागरी का कहना है कि वे इस्लामी गणराज्य की सबसे शक्तिशाली सैन्य संस्था का प्रतिनिधित्व करते हैं।

संघर्ष शुरू होने के बाद से चर्चा में हैं इब्राहिम जोल्फागरी

IRGC के ब्रिगेडियर इब्राहिम जोल्फागरी पश्चिम एशिया ने शुरू हुए तनाव के बाद से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अधिक सक्रिय हैं। कुछ दिन पहले इब्राहिम जोल्फागरी ने हिब्रू भाषा में इजरायली नागरिकों को संबोधित करते हुए चेतावनी दी थी कि उनके नेता केवल उन्हें मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।


इब्राहिम जोल्फागरी ने ट्रंप से क्यों कहा- You are fired?

इब्राहिम जोल्फागरी ने ट्रंप के लिए 'You are fired' कहकर कटाक्ष किया है। ट्रंप के लिए कहे गए इब्राहिम जोल्फागरी के शब्द फेमस जुमले के तौर पर इस्तेमाल किए गए हैं। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने 2004 में रियलिटी टेलीविजन शो 'द अप्रेंटिस' के होस्ट के तौर पर प्रतियोगियों को बाहर करने के लिए 'You are fired' का इस्तेमाल किया था। अब इब्राहिम जोल्फागरी ने ट्रंप के लिए इन शब्दों का इस्तेमाल किया है।

रियलिटी टेलीविजन शो 'द अप्रेंटिस' का वीडियो

Also Read
View All

अगली खबर