विदेश

US हथियारों को लेकर IRGC का बड़ा दावा – अमेरिका के पास कम हो गए हथियार, ईरानी मिसाइलें रोज ताकतवर हो रहीं

Iran Missiles: ईरान के IRGC के प्रवक्ता हुसैन मोहेबी का दावा है कि अमेरिका के पास रणनीतिक हथियारों की कमी हो गई है। जबकि ईरान अपनी मिसाइलों की रेंज, सटीकता और मारक क्षमता लगातार बढ़ा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2026, 4:36 PM IST
Iran vs US weapons
ईरानी सेना (फाइल फोटो-IANS)

Iran vs US Weapons: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिकी हथियारों को लेकर बड़ा दावा किया है। IRGC के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल हुसैन मोहेबी ने कहा कि अब अमेरिका के पास हथियारों की कमी हो गई है। जबकि ईरान लगातार अपनी मिसाइलों की संख्या, रेंज, मारक क्षमता और सटीकता बढ़ा रहा है। उनके मुताबिक, ईरान हथियारों के मामले में अमेरिका से कहीं बेहतर स्थिति में है।

अमेरिका पर हथियारों की कमी का दावा

ईरानी समाचार एजेंसी IRIB के मुताबिक, मोहेबी ने कहा कि मिसाइलों के प्रोडक्शन के मामले में भी ईरान की स्थिति अमेरिका से कहीं बेहतर है। ईरान लगातार अपनी मिसाइलों की संख्या में बढ़ोतरी कर रहा है और अमेरिका को हथियारों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास हथियारों की न तो कोई कमी हुई है और न ही आगे होगी। इसके उलट वह रोज अपनी मिसाइलों की ताकत बढ़ा रहा है।

होर्मुज बंद रखने की ताकत का दावा

इसके साथ ही मोहेबी ने यह भी कहा कि ईरान की सैन्य ताकत इतनी है कि वह होर्मुज स्ट्रेट को बंद रख सकता है। उनके मुताबिक, इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर दबाव बनाया जा रहा है। वहीं, ईरान की स्थिति, जनता और उसकी सीमाओं की रक्षा की जा रही है। उन्होंने मिसाइलों की ताकत को सटीक, व्यापक और विनाशकारी बताया।

तेल तस्करी वाले जहाज और विमानों पर कार्रवाई का दावा

मोहेबी के अनुसार ईंधन तस्करी में शामिल कई जहाजो को रोज निशाना बना रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि तस्करी की गतिविधियों को सुरक्षा देने वाले दुश्मन के कुछ लड़ाकू विमान, रीफ्यूलिंग विमान और ड्रोन भी निशाना बनाए जा रहे हैं। आपको बता दें कि अभी हाल ही में दावा किया गया था कि ईरानी सेना के एयर डिफेंस सिस्टम्स ने अमेरिका के F-16 फाइटर जेट को ट्रैक किया और उसे निशाना बनाया था। इसके कारण पायलट को अपना मिशन बीच में ही रोककर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी।

नौसेना कमांडर बोले: होर्मुज पर पूरा नियंत्रण

इधर IRGC के नौसेना कमांडर रियर एडमिरल अली ओजामयी ने कहा कि होर्मुज के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से पर IRGC नौसेना का पूरा नियंत्रण है। फारस की खाड़ी के द्वीपों पर एक ऑपरेशनल यूनिट के दौरे में उन्होंने कहा कि यह सिर्फ दावा नहीं, ज़मीनी सच्चाई है। उनके मुताबिक इस रास्ते से शांत और सुरक्षित आवाजाही सिर्फ ईरान की शर्तों के मुताबिक संभव है।

Updated on:
26 Nov 2026, 4:36 PM IST
Published on: