विदेश

क्या युद्ध खत्म करने वाले हैं ट्रंप? US मिलिट्री ने पेश किए 3 खौफनाक प्लान

US-Iran War: क्या अमेरिका-ईरान युद्ध अब खत्म होने वाला है? अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के सामने अमेरिकी सेना ने तीन ऐसे सैन्य प्लान रखे हैं, जो हालात को पूरी तरह बदल सकते हैं।

2 min read
Apr 30, 2026
फोटो में प्रेसिडेंट ट्रंप और ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामनेई (सोर्स: ANI)

US-Iran War Update: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि क्या यह टकराव अब खत्म होने की ओर है या और खतरनाक मोड़ लेने वाला है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के सामने अमेरिकी सेना ने तीन ऐसे सैन्य प्लान रखे हैं, जो हालात को पूरी तरह बदल सकते हैं। इनमें ईरान के अहम ठिकानों पर हमले से लेकर ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ पर कब्जे जैसे विकल्प शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

दूसरे विश्व युद्ध के 87 साल बाद आखिर क्या करने वाले हैं जर्मनी और जापान? दुनिया में बढ़ी टेंशन

खास बात यह है कि ये प्लान ऐसे समय में सामने आए हैं, जब बातचीत लगभग ठप है और तनाव चरम पर पहुंच चुका है। क्या अमेरिका दबाव बनाकर समझौता चाहता है या फिर किसी बड़े एक्शन की तैयारी हो रही है? यही सवाल अब दुनिया की नजरें ट्रंप के फैसले पर टिकी हुई है।

क्या है पूरा प्लान?

पहला: रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने एक ऐसा प्लान तैयार किया है, जिसमें ईरान के खास इंफ्रास्ट्रक्चर पर टारगेटेड हमला शामिल है, ताकि कई बार फेल हो चुकी बातचीत के बाद हालात बदले जा सकें।

दूसरा: इसके अलावा एक बड़ा ऑप्शन यह भी है कि होर्मुज के कुछ हिस्सों पर कंट्रोल किया जाए, ताकि कमर्शियल शिपिंग दोबारा शुरू हो सके। लेकिन

तीसरा: एक और प्लान में ईरान के हाई-एनरिच्ड यूरेनियम स्टॉक को सुरक्षित करने के लिए स्पेशल फोर्स मिशन शामिल है।

ट्रंप इन विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, लेकिन जोखिम भी कम नहीं है, क्योंकि अगर हमला या ब्लॉकेड होता है, तो ईरान पलटवार कर सकता है। इसकी भी चिंता बढ़ रही है।

वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस को किस बात का डर?

वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस को डर है कि हालात उतने आसान नहीं हैं, जितना दिखाया जा रहा है, लंबी लड़ाई से अमेरिका के हथियार भी कम पड़ सकते हैं। उधर, इस जंग की कीमत भी भारी है, अब तक करीब 25 अरब डॉलर खर्च हो चुके हैं। 8 हफ्ते गुजरने के बाद भी हालात बेहद नाजुक हैं, सीजफायर पर कंट्रोल नहीं है और बातचीत फिलहाल रुकी हुई है।

ये भी पढ़ें

‘सीधी बातचीत का सवाल ही नहीं उठता’, अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच हिजबुल्लाह चीफ का बड़ा बयान
Also Read
View All