विदेश

Hindu: दुनिया के किस मुस्लिम देश में सबसे ज्यादा हिंदुओं की आबादी

Hindu in Islamic Country: पूरी दुनिया में 57 मुस्लिम देश हैं। इन देशों में 90 प्रतिशत तक मुस्लिम आबादी रहती है लेकिन इनमें से एक देश ऐसा भी है जहां सबसे ज्यादा हिंदू आबादी रहती है, ये देश कौन सा है ये हम आपको बता रहे हैं।
2 min read
Islamic country having most population of Hindu Community
Islamic country having most population of Hindu Community

Hindu in Islamic Country: इस्लाम पूरी दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है। पहले नंबर पर ईसाई धर्म है। लेकिन इन ईसाई देशों की संख्या सिर्फ 21 ही हैं। वहीं दूसरे नंबर पर इस्लाम धर्म होने के बावजूद इस्लामिक देशों की संख्या करीब 57 है। लेकिन क्या आप जानते हैं इन इस्लामिक देशों में एक देश ऐसा है कि जहां पर हिंदू समुदाय के निवासी सबसे ज्यादा हैं। ये देश है इंडोनेशिया, जी हां…इंडोनेशिया (Indonesia) एक ऐसा मुस्लिम देश है जहां पर हिंदुओं की आबादी सबसे ज्यादा है। 

इंडोनेशिया की कुल आबादी का 1.7% है हिंदू जनसंख्या

एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के मुस्लिम देशों में सबसे ज्यादा हिंदुओं की आबादी इंडोनेशिया में है। इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम बहुल देश है, लेकिन यहां पर हिंदू धर्म का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक प्रभाव काफी गहरा है। 2024 तक इंडोनेशिया की कुल आबादी 28 करोड़ 43 लाख 4,625 है। इनमें से हिंदुओं की संख्या लगभग 40 लाख (4 मिलियन) के आस-पास है। ये इंडोनेशिया की कुल जनसंख्या का लगभग 1.7% है।

इंडोनेशिया के अलावा इन जगहों पर भी बड़ी हिंदू आबादी

इंडोनेशिया के अलावा बाली में सबसे ज्यादा हिंदू धर्म के लोग हैं। वहीं जावा और सुमात्रा जैसे छोटे क्षेत्रों में भी हिंदू समुदाय मौजूद हैं। इसका सबसे कारण ये है कि हिंदू धर्म इंडोनेशिया में काफी प्राचीन काल से मौजूद है। इसका प्रभाव 1,500 साल पहले भारतीय व्यापारियों और राजवंशों के संपर्क से हुआ। हालांकि बाद में इस्लाम यहां का प्रमुख धर्म बन गया, लेकिन बाली जैसे क्षेत्रों में हिंदू धर्म अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक जड़ों को बनाए रखने में सफल रहा।

वहीं दूसरे मुस्लिम देशों जैसे पाकिस्तान और बांग्लादेश में भी हिंदू समुदाय मौजूद हैं, लेकिन उनकी संख्या इंडोनेशिया के मुकाबले कम है। वहीं बांग्लादेश में भी कुल जनसंख्या के करीब 8.2 प्रतिशत हिंदू है। हालांकि बांग्लादेश घोषित मुस्लिम देश नहीं है। लेकिन यहां की 90 प्रतिशत जनसंख्या मुस्लिम है।

Updated on:
13 Dec 2024 09:01 am
Published on:
12 Dec 2024 01:58 pm