विदेश

इज़रायल ने पहली बार किया स्वीकार, हमास पॉलिटिकल चीफ इस्माइल हनियेह को ढेर करने में उनका हाथ

Israel-Hamas War: इज़रायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध में हमास के पॉलिटिकल चीफ इस्माइल हनियेह की जुलाई में हत्या कर दी गई थी। अब इस मामले में पहली बार इज़रायल ने अपनी ज़िम्मेदारी की पुष्टि की है।
2 min read
• •
Updated: 25 Dec 2024, 10:13 AM IST
Ismail Haniyeh
Ismail Haniyeh

इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच पिछले साल 7 अक्टूबर को शुरू हुआ युद्ध अभी भी जारी है। हमास ने इस जंग की शुरुआत की थी, जिसकी वजह से इज़रायल में करीब 1200 लोगों की मौत हो गई थी और 200 लोगों को बंधक बना लिया गया था। कुछ बंधकों को रिहा कर दिया गया है, लेकिन अभी भी करीब 100 बंधक गाज़ा (Gaza) में कैद हैं। कुछ बंधकों की तो हमास की कैद में मौत भी हो चुकी है। हमास से बदला लेने के लिए इज़रायल ने भी गाज़ा और आसपास के इलाकों में जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी थी, जिसमें अब तक 46 हज़ार से ज़्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में हमास के हज़ारों आतंकी भी शामिल हैं। इन आतंकियों में हमास का पॉलिटिकल चीफ इस्माइल हनियेह (Ismail Haniyeh) भी है, जिसे 31 जुलाई को ईरान में मार गिराया था। अब हनियेह की मौत पर इज़रायल ने पहली बार ज़िम्मेदारी ली है।

हनियेह की हत्या के पीछे इज़रायल का ही हाथ

हनियेह की 31 जुलाई को ईरान की राजधानी तेहरान में हत्या कर दी गई थी। हालांकि उस समय से ही यह साफ था कि इसमें इज़रायल की ही भूमिका थी, लेकिन अब तक इज़रायल की तरफ से इसे स्वीकार नहीं किया गया था। हालांकि अब इज़रायल ने हनियेह की हत्या में ज़िम्मेदारी को स्वीकार कर लिया है। हाल ही में इज़रायली रक्षा मंत्री इज़रायल काट्ज (Israel Katz) ने स्वीकार किया है कि इज़रायल ने ही योजनाबद्ध तरीके से हनियेह को मौत के घाट उतारा था।

Updated on:
25 Dec 2024, 10:13 AM IST
Published on: