विदेश

इज़रायल ने कार पर दागी मिसाइल, लेबनान में 3 लोगों की मौत

Israel-Hezbollah War: लेबनान में इज़रायली हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक नए हमले में इज़रायली सेना ने एक कार पर मिसाइल दागते हुए 3 लोगों को मार दिया।

less than 1 minute read
May 09, 2026
Israel hits missile on car

लेबनान (Lebanon) में नाम-मात्र के सीज़फायर की आए दिन इज़रायल की तरफ से धज्जियाँ उड़ाई जा रही है। अमेरिका (United States of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने हमलों को बंद करने और सीज़फायर का पालन करने का आदेश दिया था, लेकिन इसके बावजूद इज़रायली सेना रुक नहीं रही है। सीज़फायर लागू होने और उसे बढ़ाने के बाद भी इज़रायली सेना ने अब तक कई हमले कर दिए हैं और अब एक बार इज़रायली सेना ने मिसाइल अटैक करते हुए कत्लेआम मचा दिया है।

ये भी पढ़ें

मोजतबा खामेनेई पर ईरान ने दिया बड़ा अपडेट – ‘घायल हुए थे, लेकिन तेज़ी से हो रहा है सुधार’

इज़रायली सेना ने कार पर दागी मिसाइल

लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के अनुसार आज साउथ लेबनान के टायर जिले में इज़रायली सेना ने हवाई हमला कर दिया। इज़रायली सेना ने एक कार पर मिसाइल दागते हुए उसे तबाह कर दिया। इस मिसाइल अटैक में 3 लोगों की मौत हो गई। एजेंसी ने बताया कि पीड़ित बुर्ज रहल और अल-अब्बासियेह के बीच स्थित शहीद मोहम्मद साद हाई स्कूल के पास से गुज़र रहे थे और तभी मिसाइल उनकी कार को जा लगी, जिससे जोर का धमाका हुआ और कार के परखच्चे उड़ गए।

हिज़बुल्लाह ने तेज़ की कार्रवाई

इज़रायली सेना के लगातार हमलों की वजह से साउथ लेबनान में काफी नुकसान हो चुका है। जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। हिज़बुल्लाह के आतंकी ही नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में निर्दोष लोग भी मारे गए हैं। ऐसे में हिज़बुल्लाह ने भी इज़रायली सेना के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।

ये भी पढ़ें

अमेरिका और ईरान के बीच फिर शुरू होगी सीधी बातचीत! अगले हफ्ते पाकिस्तान में हो सकती है मेजबानी
Also Read
View All