विदेश

Middle East conflict: इजरायल के हमलों से दहल उठा ईरान, हिजबुल्लाह के 140 ठिकानों को भी बनाया निशाना

IDF security operations: इजरायल रक्षा बलों ने ईरान में 200 से अधिक और लेबनान में हिजबुल्लाह के 140 से अधिक ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमले किए। इस सैन्य अभियान में IRGC के मिसाइल, हथियार भंडारण और रक्षा नेटवर्क को निशाना बनाया गया।

2 min read
Apr 05, 2026
इजरायल डिफेंस फोर्स (Photo - X/@IsraelSpoof)

IDF Military operation: इजरायल रक्षा बलों (IDF) ने एक व्यापक सैन्य अभियान चलाया, जिसमें ईरान के भीतर 200 से अधिक बुनियादी ढांचा स्थलों और लेबनान में हिजबुल्लाह के 140 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया गया। इजरायल रक्षा बलों की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर सेना ने घोषणा की कि उन्होंने 'ईरान में ईरानी शासन के 200 से अधिक बुनियादी ठिकानों और लेबनान में हिजबुल्लाह के 140 से अधिक आतंकवादी बुनियादी ढांचों पर हमला किया है।'

इजरायल की ओर से किए गए इन सटीक हमलों का उद्देश्य इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से संबंधित लंबी दूरी की मारक क्षमता और रक्षा नेटवर्क को नष्ट करना था।

ये भी पढ़ें

US-Israel-Iran War: अमेरिका ने ईरान की सरजमीं से अपने दूसरे पायलट को सुरक्षित निकाला, ढूंढ रहे थे IRGC के जवान

इजरायल की ओर से ईरान में जिन लक्ष्यों को निशाना बनाया गया, उनमें एक केंद्रीय IRGC साइट शामिल थी, जहां कई तरह के हथियार रखे गए थे। साथ ही IRGC की एयर डिफेंस सिस्टम भी शामिल थीं।

इसके अलावा, इजरायल रक्षा बलों ने विमानों को निशाना बनाने के उद्देश्य से बैलिस्टिक मिसाइलों के उत्पादन, भंडारण और विकास स्थलों पर हमले की पुष्टि की।

वहीं, IDF ने बताया कि लेबनान में जिन लक्ष्यों को निशाना बनाया गया, उनमें हिजबुल्लाह का एक प्रशिक्षण स्थल और कई हथियार भंडारण तथा लॉन्च साइट शामिल थीं।

सीरिया ने लेबनान बॉर्डर क्रॉसिंग बंद किया

इजरायली हमले के बाद सीरिया ने लेबनान सीम पर स्थित मसान बॉर्डर क्रॉसिंग को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है। इजरायली हमले की चेतावनी के बाद सीरिया की तरफ से यह फैसला लिया गया है।

इजरायल डिफेंस फोर्स के अरबी प्रवक्ता अविचाय अदराई की ओर से कहा गया है कि हिजबुल्लाह इस क्रॉसिंग का इस्तेमाल सैन्य गतिविधियों और हथियारों की तस्करी के लिए कर रहा है। ऐसे में इजरायल की सेना इस इलाके पर हमले की योजना बना रही है।

ईरान बोला, 'बड़ा सरप्राइज तैयार'

उधर, अमेरिका और इजरायल के बढ़ते हमलों के बीच ईरान के एक अधिकारी ने बड़ा बयान दिया है। ईरानी अधिकारी ने दोनों देशों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका और इजरायल के लिए हमारे पास बड़ा सरप्राइज है। हालांकि उन्हें इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। ईरान जंग में अपनी योजना और तय किए गए लक्ष्यों के अनुसार आगे बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें

ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, कहा- टैरिफ से व्यापार घाटे में हुई ऐतिहासिक गिरावट
Also Read
View All