Israel Iran Conflict Latest Update: IDF ने चेतावनी में कहा कि ट्रेनों में आपकी मौजूदगी और रेलवे लाइनों के पास रहना आपकी जान को खतरे में डाल सकता है। हालांकि, इस चेतावनी में किसी खास क्षेत्र या रूट का जिक्र नहीं किया गया है।
Israel Iran Tensions: इजरायल-अमेरिका और ईरान में जारी जंग के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डेडलाइन के बाद अब इजरायल ने भी ईरान को धमकी दी है। इजरायली सेना ने ईरान में रहने वाले लोगों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वे ट्रेनों में यात्रा ना करें।
इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने अपने फारसी भाषा के एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के लोगों हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस वक्त से रात के 9 बजे तक आप ट्रेन में सफर करने से बचें। रेलवे लाइनों के पास आपकी उपस्थिति आपके जीवन को खतरे में डालती है।
IDF ने चेतावनी में कहा कि ट्रेनों में आपकी मौजूदगी और रेलवे लाइनों के पास रहना आपकी जान को खतरे में डाल सकता है। हालांकि, इस चेतावनी में किसी खास क्षेत्र या रूट का जिक्र नहीं किया गया है।
हालांकि IDF की इस चेतावनी के बाद ईरान की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच लोगों की चिंता और अनिश्चितता को और बढ़ा दिया है, खासकर उन लोगों के लिए जो रोजमर्रा के सफर के लिए रेल सेवाओं पर निर्भर हैं।
ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच यूक्रेन ने भी बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि रूस तेहरान को खुफिया जानकारी मुहैया करा रहा है ताकि वह अमेरिकी सेना और अन्य लक्ष्यों पर हमला कर सके।
यूक्रेन की खुफिया एजेंसियों के आकलन के अनुसार, 21 से 31 मार्च के बीच मध्य पूर्व के 11 देशों के क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया गया, जिसमें अमेरिका और अन्य देशों के सैन्य अड्डों और हवाई अड्डों व तेल क्षेत्रों सहित 46 स्थल शामिल थे। रॉयटर्स के अनुसार, यह भी पता चला कि रूसी और ईरानी हैकर साइबर क्षेत्र में सहयोग कर रहे थे।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की डेडलाइन के बाद सऊदी अरब को बहरीन से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बंद कर दिया गया। किंग फहद कॉजवे अथॉरिटी ने X पर एक पोस्ट में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि वाहनों की आवाजाही को एहतियाती उपाय के रूप में निलंबित कर दिया गया है।
बताया जाता है कि 25 किलोमीटर (15.5 मील) लंबा यह पुल बहरीन को, जो अमेरिकी नौसेना के 5वें बेड़े का घर है, अरब प्रायद्वीप से सड़क मार्ग से जोड़ने वाला एकमात्र मार्ग है।