14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इज़रायली सेना को मिली एक और कामयाबी, 5 फिलिस्तीनी आतंकियों को किया ढेर

Israel-Hamas War: गाज़ा में इज़रायली सेना को एक और कामयाबी मिली है। क्या है पूरा मामला? आइए नज़र डालते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Oct 13, 2026

Israel airstrike in Khan Younis

इज़रायल की एयरस्ट्राइक (Photo - Washington Post)

इज़रायल-हमास युद्ध (Israel-Hamas War) को 3 साल पूरे हो गए हैं। गाज़ा (Gaza) में इज़रायल की सैन्य कार्रवाई अभी भी जारी है। इज़रायली सेना लगातार आतंकियों को निशाना बना रही है। हालांकि इज़रायली सेना के हमलों में निर्दोष लोगों की भी जान जा रही है। अब इज़रायली सेना को फिलिस्तीनी आतंकियों के खिलाफ एक और कामयाबी मिली है।

इज़रायली सेना ने 5 फिलिस्तीनी आतंकियों को किया ढेर

इज़रायली सेना ने अपने हमलों में 5 फिलिस्तीनी आतंकियों को ढेर कर दिया है, जिसकी जानकारी सेना ने सोशल मीडिया पर भी दी। दक्षिणी गाज़ा में इज़रायली सेना ने न सिर्फ हमास के आतंकियों को, बल्कि इस्लामिक जिहाद के आतंकियों को भी मार गिराया। इस्लामिक जिहाद के 3 आतंकी मारे गए। इनमें इंजीनियरिंग ऑपरेटिव मुहम्मद अबू हज्जाज, डिप्टी स्क्वाड कमांडर यूसुफ अबू रज़ाक, डिप्टी स्क्वाड कमांडर और रॉकेट ऑपरेटिव अब्देलहामिद जदाल्लाह शामिल थे। एक अन्य हमले में इज़रायली सेना ने हमास की मिलिट्री विंग की रफाह ब्रिगेड के 2 नुखबा आतंकियों सलाह अल-दीन इयाद अब्द अल-हामिद और इज़ अल-दीन इयाद दियाब बरहौम को मार गिराया।

इज़रायली सेना ने लगाया आतंकियों पर आरोप

इज़रायली सेना ने आरोप लगाया कि इन आतंकियों ने हाल ही में इज़रायली नागरिकों और सैनिकों पर आतंकी हमले किए और युद्धविराम का व्यवस्थित रूप से उल्लंघन करते हुए हमास और इस्लामिक जिहाद की सैन्य क्षमताओं को फिर से मजबूत करने का काम किया। उनसे पैदा होने वाले खतरे को खत्म करने के लिए उन्हें मार गिराया गया।

क्या चाहता है इज़रायल?

इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) कई मौकों पर कह चुके हैं कि गाज़ा में उनकी सेना की कार्रवाई जारी रहेगी और जब तक हमास का खात्मा न हो जाए, या वो सरेंडर न कर दे। ऐसा होने पर ही इज़रायली सेना गाज़ा से हटेगी। हमास ने इज़रायल पर 7 अक्टूबर 2023 को घातक आतंकी हमला किया था, जिसके बाद इज़रायल ने हमास के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू की थी। नेतन्याहू का मानना है जब तक हमास सरेंडर न कर दे या हमास का निरस्त्रीयकरण न हो जाए, तब तक इज़रायल के लिए खतरा खत्म नहीं होगा। हमास के पास कई रॉकेट्स, भूमिगत सुरंगें (टनल नेटवर्क), हथियार भंडार और प्रशिक्षित आतंकी हैं, जिन्हें इज़रायल पूरी तरह खत्म करना चाहता है। अभी तक की सैन्य कार्रवाई में इज़रायल ने हमास की सैन्य क्षमता को काफी हद तक खत्म कर दिया है, लेकिन इसका पूरी तरह अंत नहीं हुआ है और इसी के अंत के लिए इज़रायली सेना के हमले जारी हैं।