
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo-IANS)
Donald Trump News: ईरान युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे वेनेजुएला में काफी लोकप्रिय हैं और अमेरिका में अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद वहां राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर विचार कर सकते हैं। दरअसल, ट्रंप ने यह बात प्रेस कॉन्फ्रेंस में मज़ाक-मज़ाक में कही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला के लोग कहते हैं कि अगर मैं वहां राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ूं, तो मैं अब तक के सबसे ज्यादा वोट हासिल करूंगा। इसलिए जब मैं यहां का काम खत्म कर लूंगा, तो मैं वेनेजुएला जा सकता हूं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैं जल्द ही स्पेनिश सीख लूंगा। इसमें ज्यादा समय नहीं लगेगा। मैं भाषा सीखने में अच्छा हूं, और मैं वेनेजुएला जाऊंगा। मैं राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ूंगा। लेकिन हम अभी के निर्वाचित राष्ट्रपति से बहुत खुश हैं।
उन्होंने कहा कि वेनेजुएला के साथ संघर्ष 45 मिनट में खत्म हो गया था और उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने वहां से करोड़ों बैरल तेल हासिल कर लिया है। ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला में हमारे अच्छे लोग काम कर रहे हैं। हमारे संबंध अच्छे हैं और हम वहां पहुंचते हैं। हमने करोड़ों बैरल तेल ले लिया है, जो अब ह्यूस्टन में रिफाइन करके इस्तेमाल में आ चुका है।
बता दें कि वेनेजुएला वही देश है, जहां पर अमेरिकी सेना ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद डेल्सी रोड्रिगेज ने 3 जनवरी को मादुरो की गिरफ्तारी के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति का पद संभाल लिया।
यह पहली बार नहीं था जब ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने का विचार रखा था। पिछले महीने के अंत में कैबिनेट की बैठक में, उन्होंने कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के खिलाफ चुनाव लड़ने की संभावना जताई थी और इसे एक शानदार विकल्प भी बताया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि ईरान को चल रहे युद्ध के बीच अगले दिन तक किसी समझौते पर पहुंचने की समय सीमा दी।
Updated on:
07 Apr 2026 12:15 pm
Published on:
07 Apr 2026 12:15 pm
