
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (Photo-X @MojtabaKhamen)
Iran US Israel Tensions: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। इसी बीच ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोजतबा खामेनेई गंभीर रूप से बीमार है और उनका कोम में इलाज चल रहा है। साथ ही यह भी दावा किया गया है कि वे शासन चलाने की स्थिति में भी नहीं है।
रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान को भी सुप्रीम लीडर से मिलने की अनुमति नहीं दी गई है। उनके सहयोगियों और नियुक्तियों को IRGC द्वारा पलटे जाने की बात भी सामने आई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, एक डिप्लोमैटिक मेमो में दावा किया गया है कि मोजतबा खामेनेई बेहोश हैं और गंभीर हालत में कोम में उनका इलाज चल रहा है। मेमो में यह भी कहा गया है कि वह शासन से जुड़े किसी भी फैसले में शामिल नहीं हो पा रहे हैं।
कोम, जो तेहरान से करीब 140 किमी दक्षिण में स्थित है, शिया इस्लाम का प्रमुख धार्मिक केंद्र माना जाता है। रिपोर्ट में पहली बार खामेनेई की लोकेशन पब्लिक होने का दावा किया गया है।
द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी अधिकारियों ने पुष्टि की थी कि एक हवाई हमले में मोजतबा खामेनेई के पैरों में चोट आई थी। इसी हमले में उनके पिता अली खामेनेई, उनकी पत्नी ज़हरा हद्दाद-अदिल और उनके एक बेटे की मौत हुई थी।
बता दें कि ईरान के सुप्रीम लीडर बनने के बाद मोजतबा खामेनेई अभी तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। हालांकि उनके नाम से जारी बयान तो सामने आए हैं, लेकिन उनकी कोई सत्यापित ऑडियो या वीडियो सामने नहीं आई है, जिससे उनकी हालत को लेकर संदेह और गहरा गया है।
ईरान के लोगों की आज़ादी पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें आजादी चाहिए। वे ऐसी दुनिया में रहे हैं जिसके बारे में आप कुछ नहीं जानते। यह एक हिंसक, भयानक दुनिया है जहां अगर आप विरोध करते हैं, तो आपको गोली मार दी जाती है।
Updated on:
07 Apr 2026 11:02 am
Published on:
07 Apr 2026 11:02 am
