विदेश

Israel-Iran War: पाकिस्तान पर पड़ रहा युद्ध का असर, खाने और पेट्रोल-डीज़ल जैसी चीज़ों की हो रही कमी

Israel-Iran War Impact On Pakistan: इज़रायल-ईरान युद्ध का असर पाकिस्तान पर भी पड़ रहा है। कैसे? आइए जानते हैं।
2 min read
Jun 17, 2025
Israel-Iran War impact on Pakistan
Israel-Iran War impact on Pakistan (Photo - Patrika Network)

इज़रायल (Israel) और ईरान (Iran) के बीच चल रहा युद्ध बढ़ता ही जा रहा है। आज इस युद्ध का पांचवां दिन है और दोनों देश ही पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। दोनों देशों को इस युद्ध की वजह से जान-माल का नुकसान हो रहा है और जैसे-जैसे युद्ध आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे नुकसान भी बढ़ता जाएगा। अब तक ईरान को इस युद्ध में इज़रायल के मुकाबले ज़्यादा नुकसान हुआ है, लेकिन दोनों देशों पर इस युद्ध का असर पड़ रहा है। हालांकि इन दोनों देशों के अलावा एक और देश भी है जिस पर इस युद्ध का असर पड़ रहा है।

पाकिस्तान पर पड़ रहा युद्ध का असर

इज़रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर ईरान के पड़ोसी देश पर भी पड़ रहा है। पढ़कर मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि ईरान के किस पड़ोसी देश पर इस युद्ध का असर पड़ रहा है? हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान (Pakistan) की।

पाकिस्तान पर कैसे पड़ रहा असर?

पाकिस्तान के बलूचिस्तान (Balochistan) प्रांत की बॉर्डर ईरान से लगती है। पाकिस्तान ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बलूचिस्तान की ईरान से लगने वाली बॉर्डर को बंद कर दिया है, लेकिन इससे उसे कोई राहत नहीं मिली। पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत इज़रायल-ईरान युद्ध के कारण फ्यूल (पेट्रोल-डीज़ल) के संकट से जूझ रहा है। बलूचिस्तान में ऐसे कई पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं, जो पेट्रोल-डीज़ल की सप्लाई के ईरान पर निर्भर हैं। इतना ही नहीं, बलूचिस्तान के वो सभी जिले जो ईरान की बॉर्डर के करीब हैं, वहाँ खाने की भी कमी देखने को मिल रही है।

बढ़ सकता है संकट

इज़रायल और ईरान के बीच युद्ध अगर इसी तरह चलता रहा, तो बलूचिस्तान में पेट्रोल-डीज़ल और खाने का संकट और बढ़ सकता है। इतना ही नहीं, बलूचिस्तान में कई और चीज़ों की भी कमी हो सकती है, जिनके लिए वो ईरान पर निर्भर है।

Updated on:
17 Jun 2025 03:44 pm
Published on:
17 Jun 2025 03:39 pm