
इज़रायल (Israel) और लेबनान (Lebanon) के आतंकी संगठन हिज़बुल्लाह (Hezbollah) के बीच चल रही जंग के चलते इज़रायली सेना लगातार लेबनान में हवाई हमले कर रही है और इन हमलों का सिलसिला जारी है। इज़रायली सेना का लेबनान में एयरस्ट्राइक्स बंद करने का कोई इरादा नहीं है। इन हवाई हमलों में लंबे समय से हिज़बुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह (Hassan Nasrallah), 2 नए चीफ, कई कमांडरों और कई आतंकियों की मौत हो चुकी है। इज़रायली सेना लेबनान की राजधानी बेरूत (Beirut) के साथ ही दूसरे इलाकों में भी हवाई हमले कर रही है। हिज़बुल्लाह के खिलाफ इज़रायली सेना का ग्राउंड ऑपेरशन भी जारी है जिसमें आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। इज़रायली हवाई हमलों की वजह से लेबनान में कई निर्दोष लोग भी मारे जा रहे हैं, लेकिन इज़रायली सेना की कार्रवाई जारी है। गुरुवार को इज़रायली सेना ने लेबनान के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में हवाई हमले किए।
गुरुवार को लेबनान के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में इज़रायली सेना के किए गए हवाई हमलों में 52 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
इज़रायली हवाई हमलों की वजह से लेबनान के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में कई लोग घायल हो गए। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- पेरू में 4.9 तीव्रता के भूकंप से कांप उठी धरती, टेंशन में आए लोग
लेबनान के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में इज़रायली हवाई हमलों के कारण कई घरों-इमारतों को भी नुकसान हुआ। कुछ जगहों पर सड़कें धंस गई और कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा।
यह भी पढ़ें- रूस ने दागी यूक्रेन पर परमाणु हमले में सक्षम इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल, मचा हड़कंप