विदेश

इजरायल की बड़ी एयरस्ट्राइक! ‘खतीब’ का हुआ काम तमाम? रक्षा मंत्री के दावे से मिडिल ईस्ट में कोहराम

इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि ईरान के एक और शीर्ष नेता की एयर स्ट्राइक में मौत हो गई है। उनके अनुसार, मंगलवार रात हुए हमले में खुफिया मंत्री इस्माइल खतिब मारे गए।

2 min read
Mar 18, 2026
Iranian Intelligence Minister Death

Iranian Intelligence Minister Death: इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने बुधवार को कहा कि ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब को रात भर चले हमले में मार दिया गया। रॉयटर्स के मुताबिक, खतीब की कथित मौत की ईरान की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने चेतावनी दी है कि मध्य पूर्व में युद्ध के दुष्परिणाम अभी शुरू ही हुए हैं और ये हर किसी को प्रभावित करेंगे, चाहे उनकी संपत्ति हो या धर्म। ईरान ने बुधवार की सुबह इजरायल पर क्लस्टर मिसाइलें दागने की बात स्वीकार की है। बताया जा रहा है कि इस हमल से ईरान को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि अभी तक इसकी ईरान की तरफ से आ​धिकारी पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें

‘राहुल गांधी को देखकर अनकम्फर्टेबल महसूस करती हैं महिलाएं!’ कंगना के इस बयान ने मचाया बवाल

इजराइल के रक्षा मंत्री ने किया बड़ा दावा

इजराइल के रक्षा मंत्री ने कहा है कि बुधवार को बड़े सरप्राइज मिलने की उम्मीद है। मीडिया आउटलेट द टाइम्स ऑफ इजरायल ने इजराइल काट्ज के बयान के हवाले से बताया कि ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खतिब बीती रात तेहरान में एक इजरायली हवाई हमले में मारे गए। उन्होंने यह भी कहा कि आज बड़े सरप्राइज मिलने की उम्मीद है।

हमले में मारे गए ईरान के खुफिया मंत्री खतिब

इजराइल काट्ज ने एक सुरक्षा समीक्षा बैठक के दौरान इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के दिन, सभी मोर्चों पर बड़े सरप्राइज मिलने की उम्मीद है, जिससे ईरान और लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ हमारी लड़ाई और तेज हो जाएगी। उन्होंने कहा कि ईरान में हमलों की तीव्रता बढ़ रही है। ईरान के खुफिया मंत्री खतिब को भी बीती रात मार गिराया गया।

नेतन्याहू ने आईडीएफ को दी ये छूट

काट्ज ने कहा कि उन्होंने और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आईडीएफ को किसी भी शीर्ष ईरानी अधिकारी को (मार गिराने) का अधिकार दे दिया है, जिसके लिए अब किसी अतिरिक्त मंजूरी की जरूरत नहीं होगी।

पहले आई थी सुरक्षा अधिकारी और कमांडर की मौत की खबर

आपको बता दें कि इससे पहले इजरायली मीडिया ने सूत्रों के आधार पर खतिब के मारे जाने की जानकारी दी थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईरान पर हुए हालिया हवाई हमलों में ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खतिब को निशाना बनाया गया। साथ में ये भी कहा था कि इस ऑपरेशन के नतीजों का अभी आकलन किया जा रहा है और यह स्पष्ट नहीं है कि हमले में क्या नुकसान हुआ या लक्ष्य सफल हुआ या नहीं। एक दिन पहले ही इजरायल ने ईरान के सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी और बसीज कमांडर गुलामरेजा सुल्तानी को निशाना बनाया था, जिसमें दोनों अधिकारियों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें

‘अब समय आ गया है, ईरान-इजरायल युद्ध रुकवाएं’, दिग्गज नेता की PM मोदी से अपील

Also Read
View All

अगली खबर