18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘राहुल गांधी को देखकर अनकम्फर्टेबल महसूस करती हैं महिलाएं!’ कंगना के इस बयान ने मचाया बवाल

बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी के संसद में व्यवहार को 'टपोरी' जैसा बताते हुए कहा कि उनकी हरकतें महिलाओं को बहुत असहज करती हैं।

2 min read
Google source verification
Kangana Ranaut vs Rahul Gandhi

Kangana Ranaut attacks Rahul Gandhi: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। कंगना ने राहुल गांधी के व्यवहार और बॉडी लैंग्वेज की आलोचना करते हुए 'टपोरी' शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के तौर-तरीके महिलाओं को असहज (uncomfortable) महसूस कराते हैं। कंगना ने राहुल गांधी की सार्वजनिक छवि और उनके भाषण देने के अंदाज पर निशाना साधते हुए उन्हें गंभीरता की कमी वाला नेता बताया। यह बयान बुधवार (18 मार्च 2026) को संसद परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान आया।

'राहुल को अपनी बहन प्रियंका से सीखना चाहिए'

कंगना ने कहा, 'हम महिलाओं को उनको देखकर बहुत ज्यादा असहज महसूस होता है। एकदम जैसे टपोरी की तरह आते हैं और किसी को भी ऐ तू ऐसे करके तू-तड़ाक करते हैं… कोई इंटरव्यू दे रहा हो तो उनको वो hooting calls करते हैं।' उन्होंने राहुल गांधी को शर्म की बात बताया और कहा कि उन्हें अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा से आचरण सीखना चाहिए, जिनका व्यवहार बहुत अच्छा है। कंगना ने आगे कहा कि राहुल गांधी खुद एक शर्म हैं।

जानें कैसे शुरू हुआ विवाद

यह विवाद तब शुरू हुआ जब 12 मार्च को राहुल गांधी संसद के मकर प्रवेश द्वार पर विरोध प्रदर्शन के दौरान अपनी सहयोगियों के साथ चाय-बिस्किट पीते हुए दिखे। इस घटना पर 84 पूर्व नौकरशाहों, 116 पूर्व सैनिकों और चार वकीलों ने एक खुला पत्र लिखकर राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की। पत्र में कहा गया कि यह संसदीय प्राधिकार की जानबूझकर उपेक्षा है और लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) के पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है।

सार्वजनिक रूप से माफी मांगें राहुल गांधी

पत्र के प्रमुख हस्ताक्षरकर्ता पूर्व जम्मू-कश्मीर DGP एसपी वैद ने कहा कि राहुल गांधी के व्यवहार में अहंकार नजर आता है। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी संसद की सीढ़ियों पर बैठकर नारे लगाते हुए चाय पीते हैं। मुझे लगता है कि वे LoP पद के महत्व को नहीं समझते।' उन्होंने मांग की कि राहुल गांधी एक जिम्मेदार LoP की तरह व्यवहार करें और सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

कंगना का यह बयान राजनीतिक बहस को और तेज कर सकता है, क्योंकि यह राहुल गांधी के संसदीय आचरण पर लगातार उठ रहे सवालों का हिस्सा है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जहां एक तरफ संसद की गरिमा की बात की जा रही है, तो दूसरी तरफ प्रदर्शन और विरोध के अधिकार को रेखांकित किया जा रहा है। मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत अक्सर सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधती रही हैं।