10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थलापति विजय के शपथ ग्रहण से पत्नी संगीता और बच्चों ने बनाई दूरी, फिर जगजाहिर हुई परिवार में कलह

C Joseph Vijay Becomes Tamilnadu CM: तमिलनाडु के सीएम के तौर पर शपथ ले ली है। इस दौरान विजय की पत्नी एक बार फिर इस इवेंट से दूर रहीं।

2 min read
Google source verification
C Joseph Vijay Wife Sangeetha

C Joseph Vijay Wife Sangeetha (सोर्स- एक्स)

C Joseph Vijay Wife Sangeetha: तमिलनाडु के नए सीएम के तौर पर आखिरकार थलापति विजय ने शपथ ले ही ली। इस शपथ ग्रहण के दौरान विजय की करीबी दोस्त तृषा कृहष्णन भी पहुंची थीं, जिन्होंने इस दौरान काफी सुर्खियां बटोरीं। इस दौरान विजय के माता-पिता भी अपने बेटे को सीएम बनते हुए देख काफी भावुक नजर आए। तृषा ने विजय के परिवार से भी मुलाकात की। हालांकि इस समारोह के दौरान एक बार फिर थलापति विजय के टूट चुके परिवार की खनक महसूस हुई। शपथ ग्रहण समारोह में जहां विजय का हर वो करीबी शख्स मौजूद था, वहीं इस सेरेमनी से विजय की पत्नी और उनके दोनों बच्चों ने दूरी बनाकर रखी।

एक बार फिर जगजाहिर हुई कलह (C Joseph Vijay Wife Sangeetha)

पिछले काफी समय से थलापति विजय और उनकी पत्नी संगीता के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दोनों का तलाक का केस भी इस वक्त कोर्ट में चल रहा है। विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी दाखिल की हुई है। इसी बीच अब विजय ने 10 मई को तमिलनाडु के नए सीएम के तौर पर शपथ ली है। इस शपथ ग्रहण समारोह में ना तो विजय की पत्नी नजर आईं और ना ही उनके दोनों बच्चे- जेसन संजय और बेटी।

विजय की पत्नी नहीं हुईं शामिल

इस समारोह में संगीता की गैरमौजदूगी और तृषा की मौजूदगी ने एक बार फिर विजय की पर्सनल लाइफ को लेकर काफी कुछ शीशे की तरह साफ कर दिया। हालांकि खबरों की मानें तो संगीता फिलहाल भारत में नहीं हैं लेकिन अगर उन्हें शपथ ग्रहण में शामिल होना ही होता तो वो इंडिया लौट सकती थीं।

विजय के परिवार से मिलीं तृषा (Trisha Krishnan In C Joseph Vijay Oath Ceremony)

जहां एक तरफ थलापति विजय की पत्नी संगीता इस दौरान शामिल नहीं हुईं, वहीं अभिनेत्री तृषा काफी चर्चाओं में रहीं। तृषा ने इस खास मौके पर आइस-ब्लू रंग की पारंपरिक कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी थी, जिस पर सुनहरे बॉर्डर का खूबसूरत काम था। इसके साथ उन्होंने हल्के गोल्डन शेड वाला ब्लाउज कैरी किया।

ट्रेडिशनल लुक को पूरा करने के लिए तृषा ने हीरे और रूबी वाला चोकर सेट पहना था। माथे पर छोटी सी बिंदी, हल्का मेकअप और बालों में लगा मोगरे का गजरा उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहा था। इस दौरान तृषा विजय की मां को लगे लगाते हुए भी नजर आईं।