विदेश

नेतन्याहू ने दी हमास को चेतावनी, “अगर शनिवार तक बंधक नहीं हुए रिहा, तो सीज़फायर खत्म और फिर से होगा युद्ध शुरू”

Israel-Hamas War: इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को फिर से युद्ध शुरू करने की चेतावनी दी है। क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं।
2 min read
• •
Updated: 12 Feb 2025, 9:45 AM IST
benjamin_netanyahu_.jpg
Benjamin Netanyahu

इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ता दिख रहा है। दोनों पक्षों के बीच 7 अक्टूबर, 2023 को युद्ध शुरू हुआ था, जिस पर 19 जनवरी, 2025 को विराम लगा था और इसी के साथ इज़रायल और हमास के बीच सीज़फायर भी लागू हो गया था। हालांकि कुछ समय तक सीज़फायर सही से चला और दोनों पक्षों ने बंधकों और कैदियों को रिहा भी किया, लेकिन अब इसमें व्यवधान आ गया है। हमास ने इज़रायल पर सीज़फायर के उल्लंघन का आरोप लगाया। हमास के अनुसार इज़रायली सेना ने सीज़फायर के समझौते का उल्लंघन करते हुए कुछ फिलिस्तीनी नागरिकों की हत्या की, गाज़ा स्ट्रिप में मानवीय सहायता पहुंचने से रोका और उत्तरी गाज़ा में लोगों के अपने घर पहुंचने में देरी भी करवाई। इसी वजह से अब हमास ने बंधकों की रिहाई पर भी रोक लगा दी है। ऐसे में अब इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने हमास को चेतावनी दे दी है।

"शनिवार तक बंधकों को रिहा करो"

नेतन्याहू ने मंगलवार को इस विषय पर हाई-लेवल मीटिंग की, जिसके बाद उन्होंने हमास को चेतावनी दे दी है। नेतन्याहू ने हमास से शनिवार दोपहर तक बंधकों को रिहा करने के लिए कहा है। सीज़फायर समझौते के तहत बंधकों के अगले बैच की रिहाई इसी शनिवार को ही होनी थी। इससे पहले अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भी हमास को चेतावनी दे चुके हैं कि शनिवार तक सभी बंधक रिहा नहीं हुए, तो हमास को इसका अंजाम भुगतना होगा।

यह भी पढ़ें- दो विमानों की भीषण टक्कर से अमेरिका में एक व्यक्ति की मौत और चार घायल

"अगर बात नहीं मानी तो सीज़फायर खत्म और फिर से युद्ध शुरू"

नेतन्याहू ने साफ कर दिया कि अगर शनिवार तक बंधकों को रिहा नहीं किया गया, तो इज़रायल सीज़फायर समझौते को खत्म कर देगा। ऐसे में इज़रायल-हमास युद्ध (Israel-Hamas War) फिर से शुरू हो जाएगा। नेतन्याहू ने इज़रायली सेना को भी अलर्ट पर रहने का आदेश दे दिया है।

Updated on:
12 Feb 2025, 9:45 AM IST
Published on:
Also Read
View All