23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धरती के करीब पहुंचा खतरनाक एस्टेरॉयड! अगर टकराया तो पूरा शहर हो सकता है तबाह

एक खतरनाक एस्टेरॉयड धरती के करीब पहुंच गया है और ऐसे में नासा ने भी खतरे की चेतावनी दी है। क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 12 Feb 2025, 11:55 AM IST

Asteroid 2024 YR4 close to Earth

Asteroid 2024 YR4 close to Earth

अक्सर ही धरती के पास से एस्टेरॉयड गुज़रते हैं। हालांकि ये धरती से टकराते नहीं हैं, लेकिन फिर भी इनके टकराने का खतरा बना रहता है। ऐसे में एस्टेरॉयड को काफी खतरनाक माना जाता है। ऐसे ही एक खतरनाक एस्टेरॉयड के बारे में फिर अलर्ट सामने आया है। एस्टेरॉयड 2024 वायआरफोर (Asteroid 2024 YR4), जिसके करीब 180 फीट तक चौड़ा होने का अनुमान जताया जा रहा है, धरती के करीब आ गया है। नासा (NASA) का मानना है कि यह एस्टेरॉयड 180 फीट से काफी ज़्यादा चौड़ा भी हो सकता है और इसके सही आकार का पता लगाना आसान नहीं है। हालांकि नासा ने जेम्स वेब टेलीस्कोप (James Web Telescope) के ज़रिए इस एस्टेरॉयड पर नज़र बनाई हुई है।

धरती से हो सकती है टक्कर

नासा के वैज्ञानिकों ने पहले से ही इस बात की चेतावनी दे रखी है कि एस्टेरॉयड 2024 वायआरफोर की धरती से टक्कर हो सकती है। नासा के अनुसार दिसम्बर 2032 में यह एस्टेरॉयड, धरती से टकरा सकता है।

यह भी पढ़ें- पुल से खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, ग्वाटेमाला में 55 लोगों की मौत

"सिटी किलर"

एस्टेरॉयड 2024 वायआरफोर को "सिटी किलर" (City Killer) एस्टेरॉयड बताया जा रहा है। नासा के वैज्ञानिकों का मानना है कि इस एस्टेरॉयड से पूरा शहर तबाह हो सकता है। इसी खतरे की वजह से नासा के वैज्ञानिक जेम्स वेब टेलीस्कोप के ज़रिए इस एस्टेरॉयड पर नज़र बनाए हुए हैं।


एस्टेरॉयड से मिलती हैं नई जानकारियाँ

एस्टेरॉयड, खतरनाक तो होते ही हैं, लेकिन इनसे नई जानकारियाँ भी मिलती हैं। एस्टेरॉयड का धरती के पास से गुज़रना वैज्ञानिकों के लिए स्पेस रिसर्च और सौरमंडल के गठन की रिसर्च के लिए काफी अहम होता है। दरअसल एस्टेरॉयड काफी समय से स्पेस में पाए जाते हैं और सौरमंडल के बनने के समय से ही मौजूद हैं। ऐसे में वैज्ञानिकों को एस्टेरॉयड के ज़रिए स्पेस और सौरमंडल के बारे में नई जानकारियाँ मिलती हैं।

यह भी पढ़ें- इज़रायल पर हमास ने लगाया सीज़फायर के उल्लंघन का आरोप, बंधकों की रिहाई पर भी लगाई रोक