जापान के फुकुशिमा न्यूक्लियर पावर प्लांट में 33 रिएक्टरों को तकनीकी रूप से फिर से शुरू करने के योग्य माना गया। इसमें से 14 को शुरू किया भी जा चुका है।
जापान दुनिया के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र को फिर से शुरू करने जा रहा है। जापान ने 2011 में आई सुनामी के बाद देश के सभी 54 न्यूक्लियर रिएक्टर बंद कर दिए थे। क्योंकि फुकुशिमा डाइची न्यूक्लियर पावर प्लांट का रिएक्टर सुनामी के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। इस कारण रेडिएशन भी फैल गया था। यह प्लांट टोक्यो से 220 किलोमीटर दूर स्थित काशीवाजाकी-कारिवा में है। जापान की नाइगाटा असेंबली में इसे शुरू करने केा लेकर विश्वास प्रस्ताव पास कर दिया है।
फुकुशिमा हादसे के बाद जापान के सभी न्यूक्लियर पावर प्लांट बंद कर दिए गए थे। इससे जापान को अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए जैविक ईधन से बिजली उत्पादन के लिए निर्भर होना पड़ा। वहीं हाल में बंद किए गए रिएक्टरों को फिर शुरू करने की पहल हुई। इस दौरान 33 रिएक्टरों को तकनीकी रूप से फिर से शुरू करने के योग्य माना गया। इसमें से 14 को शुरू किया भी जा चुका है। फुकुशिमा पावर प्लांट को टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी संचालित करती है।