Biden's Warning To Netanyahu: जो बाइडन ने एक बार फिर बेंजामिन नेतन्याहू को चेताया है। क्या है इसकी वजह? आइए जानते हैं।
अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) के बीच लंबे समय से अच्छे संबंध रहे हैं और इस वजह से दोनों देशों के नेताओं में भी दोस्ती रही है। अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) और इज़रायल के वर्तमान पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं और अच्छे दोस्त भी रहे हैं। लेकिन अब बाइडन और नेतन्याहू में मतभेद पैदा हो गए हैं। बाइडन ने यह भी कहा है कि इज़रायली सरकार के कुछ फैसलों से वह सहमत नहीं हैं और इसका असर उनकी और नेतन्याहू की दोस्ती पर भी पड़ा है। इसी बीच बाइडन ने एक बार फिर इज़रायल को चेताया है।
इजरायल अब खो रहा है इंटरनेशनल सपोर्ट
अमेरिका ने शुरू से युद्ध में इज़रायल का समर्थन किया है और आगे भी जारी रखने की बात भी कही है। पर बाइडन ने नेतन्याहू को फिर से चेताया भी है। बाइडन ने कहा, "इज़रायल अब इंटरनेशनल सपोर्ट खो रहा है। ऐसे में इज़रायल की सरकाको अपनी कट्टर नीतियों को बदलना होगा और साथ ही एक स्वतंत्र फिलिस्तीन को भी मानना होगा। साथ ही इज़रायल को गाज़ा और आसपास के इलाकों में हमास की हिंसा पर भी लगाम लगानी होगी और नागरिकों के बचाव पर भी ध्यान देना होगा।"