विदेश

रिपोर्ट में दावा- PM पद छोड़ने को तैयार है कीर स्टार्मर, ब्रिटेन की राजनीति में मचा भूचाल

UK PM Controversy: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री Keir Starmer के इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेबर पार्टी में बढ़ते असंतोष, खराब जनसमर्थन और आंतरिक दबाव के बीच स्टारमर जल्द पद छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं।
2 min read
• •
May 17, 2026
UK political crisis
PM पद छोड़ सकते है ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (Photo-IANS)

UK Political Crisis: ब्रिटेन की राजनीति में इन दिनों भारी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपने करीबी सहयोगियों से कहा है कि वह पद छोड़ने (Keir Starmer resignation) के लिए तैयार हैं। डेली मेल की रिपोर्ट में कैबिनेट के एक सदस्य के हवाले से यह दावा किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया कि स्टार्मर अब समझ चुके हैं कि मौजूदा राजनीतिक संकट ज्यादा समय तक नहीं चल सकता।

रिपोर्ट के अनुसार, वह सम्मानजनक तरीके से और अपनी शर्तों पर पद छोड़ना चाहते हैं। स्टार्मर जल्द ही अपने इस्तीफे का एक टाइमलाइन तय कर सकते हैं।

संकट में ब्रिटेन की सरकार

ब्रिटेन की कीर स्टार्मर (UK PM controversy) इस समय कई मोर्चों पर घिरी हुई है। सरकार के खिलाफ जनता में नाराजगी लगातार बढ़ रही है। पीटर मैंडेलसन की नियुक्ति और उनके कथित तौर पर अमेरिकी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े विवादों ने सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसके अलावा स्थानीय चुनावों में लेबर पार्टी के खराब प्रदर्शन ने भी स्टारमर पर दबाव बढ़ाया है।

हालात तब और बिगड़ गए जब स्टारमर कैबिनेट के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री वेस स्ट्रीटिंग ने इस्तीफा दे दिया। स्ट्रीटिंग ने साफ कहा कि अगर भविष्य में लेबर पार्टी में नेतृत्व चुनाव होता है तो वह स्टारमर को चुनौती देंगे। उन्होंने स्टार्मर से पद छोड़ने की समयसीमा तय करने की भी मांग की।

स्टार्मर की लोकप्रियता में भारी गिरावट

ब्रिटेन की सर्वे एजेंसी YouGov के मुताबिक करीब 69 फीसदी ब्रिटिश नागरिकों की राय स्टारमर के प्रति नकारात्मक हो चुकी है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि स्टारमर अब रिकॉर्ड के सबसे अलोकप्रिय प्रधानमंत्री बन चुके हैं। कई लोग उनकी तुलना पूर्व प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस से कर रहे हैं, जिनका कार्यकाल सिर्फ 49 दिनों तक चला था।

इतना ही नहीं, लेबर पार्टी के कई सांसद भी अब स्टारमर के नेतृत्व को लेकर आशंकित हैं। पार्टी नेताओं को डर है कि अगर उनकी लोकप्रियता लगातार गिरती रही तो भविष्य में लेबर सरकार की वापसी मुश्किल हो सकती है और इसका फायदा नाइजल फराज के नेतृत्व वाली दक्षिणपंथी पार्टी रिफॉर्म यूके को मिल सकता है।

Updated on:
17 May 2026 09:31 am
Published on:
17 May 2026 09:31 am
Also Read
View All
‘हम कभी भी शुरुआती स्थिति में वापस नहीं जाएंगे’, अमेरिका से परमाणु मुद्दे पर बातचीत के लिए ईरान तैयार लेकिन शर्तें ज़रूरी

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी कंट्रोल के दावों को ईरान ने किया खारिज, कहा – ‘ज़मीनी हकीकत दावों से मेल नहीं खाती’

‘पाकिस्तान यहाँ के लोगों का है, सेना का नहीं’, खैबर पख्तूनख्वा में राज्यपाल शासन लागू होने पर इमरान खान के बेटे कासिम ने साधा निशाना

Nobel Prize 2026: कौन हैं रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड, जिन्हें मिला 2026 का अर्थशास्त्र का नोबेल?

हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब में बढ़ते हमलों को रोकने में मदद के लिए ईरान तैयार, ईरानी अधिकारी इस्माइल बघाई ने दिया प्रस्ताव