विदेश

खालिस्तानी गैंगस्टर सुक्खा की कनाडा में हत्या, हमलावरों ने 15 गोलियाँ मारकर उतारा मौत के घाट

Khalistani Gangster Sukha Killed: कनाडा में बीती रात खालिस्तानी गैंगस्टर सुक्खा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

less than 1 minute read
Khalistani gangster Sukha Duneke killed

कनाडा (Canada) में कुछ महीने पहले खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का मामला अभी तूल पकड़ रहा है। इसी बीच कनाडा में एक और खालिस्तान समर्थक की हत्या हो गई है। बुधवार की रात को पंजाब से भागे खालिस्तानी गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके (Sukhdool Singh aka Sukha Duneke) की हत्या कर दी गई है। रात के समय सुक्खा को हमलावरों ने निशाना बनाया और 15 गोलियाँ मारकर मौत के घाट उतार दिया।


NIA की वॉन्टेड लिस्ट में था शामिल

खालिस्तानी गैंगस्टर सुक्खा भारतीय एजेंसी NIA की वॉन्टेड लिस्ट में शामिल था। सुक्खा टेगरी A का गैंगस्टर था और खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ़ अर्श डाला का राइट हैंड/खास आदमी था। सुक्खा अर्श डाला के लिए कनाडा में तो काम करता था ही, साथ ही कनाडा में बैठकर भारत में अपने आदमियों के ज़रिए वसूली और दूसरों को धमकाने का काम भी करता था। सुक्खा के खिलाफ पंजाब और आसपास 20 से ज़्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे।

2017 में भारत से हुआ था फरार

सुक्खा पंजाब के मोगा का रहने वाल था। 2017 में फ़र्ज़ी दस्तावेजों की मदद से सुक्खा भारत से फरार हुआ था और कनाडा जाकर छिप गया था। दो पुलिसकर्मियों की मदद से सुक्खा ने कनाडा का वीज़ा हासिल किया था। बाद में दोनों पुलिसकर्मियों को सुक्खा की मदद करने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया था। कनाडा जाने के कुछ समय बाद सुक्खा खालिस्तानी आतंकी अर्श डाला के साथ काम करने लगा।


हत्या का कारण


जानकरी के अनुसार सुक्खा की हत्या दो गैंग की आपसी लड़ाई में हुई। सुक्खा की हत्या कनाडा के विनिपेग शहर में हुई। हालांकि उसकी हत्या करने वालों की अभी पहचान नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- चीन में बवंडर ने मचाया हाहाकार, 10 लोगों की मौत और करीब 140 घर तबाह

Published on:
21 Sept 2023 11:04 am
Also Read
View All