10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीन में बवंडर ने मचाया हाहाकार, 10 लोगों की मौत और करीब 140 घर तबाह

Tornado's Destruction In Eastern China: ईस्टर्न चीन में बवंडर ने बवाल मचा दिया है। इस वजह से जान-माल का काफी नुकसान हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification
tornado_causes_havoc_in_china.jpg

Tornado causes destruction in China

चीन () में पिछले कुछ महीनों में मौसम की मार काफी जोर से पड़ी है। गर्मी से लेकर बारिश और बाढ़ तक ने चीन में लोगों का हाल बेहाल किया है। मौसम की मार से चीन में इस साल जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। हाल ही में चीन में बवंडर ने हाहाकार मचा दिया। चीन में बवंडर के मामले सामान्य नहीं हैं पर हाल ही में आए इस बवंडर की वजह से चीन में काफी नुकसान हुआ। ईस्टर्न चीन में आए इस बवंडर ने काफी तबाही मचाई और इससे भी जान-माल का नुकसान हुआ।


10 लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार ईस्टर्न चीन के जियांग्सू प्रांत के सुकियान शहर में हाल ही में आए बवंडर की वजह से अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है। ईस्टर्न चीन में आए इस बवंडर को काफी खतरनाक बताया जा रहा है।


करीब 140 घर तबाह और 400 से ज़्यादा लोग बेघर

जियांग्सू प्रांत के सुकियान शहर में आए बवंडर की वजह से करीब 140 घर तबाह हो गए हैं। इस वजह से 400 से ज़्यादा लोग बेघर हो गए हैं। इस बवंडर से शहर में कई और इमारतें भी तबाह हो गई। इस बवंडर से फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें- वानूआतू में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.0 की तीव्रता