विदेश

‘अपनी कब्ज़ाई गई ज़मीन का हर इंच वापस लेंगे’, युद्ध के बीच लेबनान के पीएम नवाफ सलाम ने दिया मैसेज

Lebanon War: लेबनान में नाममात्र के सीज़फायर के बीच युद्ध जारी है। इसी बीच लेबनानी पीएम नवाफ सलाम ने अपने देश की कब्जाई गई ज़मीन का हर इंच वापस लेने की बात कही है।

2 min read
May 01, 2026
Nawaf Salam
नवाफ सलाम (File Photo)

लेबनान (Lebanon) में सीज़फायर के बावजूद युद्ध जारी है। अमेरिका (United States of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के आदेश की धज्जियाँ उड़ाते हुए इज़रायल (Israel) ने साउथ लेबनान में हमलों का सिलसिला बरकरार रखा है। हर दिन इज़रायली सेना इस इलाके में हमले कर रही हैं, जिनमें हिज़बुल्लाह (Hezbollah) के आतंकी ही नहीं, बल्कि कई निर्दोष लोग भी मारे जा रहे हैं। इसी बीच लेबर डे (Labour Day) के अवसर पर लेबनानी पीएम नवाफ सलाम (Nawaf Salam) ने एक मैसेज दिया है।

अपनी कब्ज़ाई गई ज़मीन का हर इंच वापस लेने की कही बात

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लेबनानी पीएम सलाम ने लिखा, "लेबर डे के अवसर पर, मैं लेबनान के हर महिला और पुरुष वर्कर को संबोधित करता हूं, उन लोगों को जो चिंता और तकलीफ़ों के बावजूद हर सुबह उठते हैं और उन कठिन परिस्थितियों में काम करना जारी रखते हैं, जिनका सामना हमारे देश ने पहले कभी नहीं किया। मैं उस भारी पीड़ा को समझता हूं जिससे आप में से कई लोग गुज़र रहे हैं। नौकरियाँ जाने से, खरीदने की क्षमता में कमी से और उन रोज़मर्रा के दबावों से, जिनका बोझ आपके कंधों पर बहुत भारी है। अपनी ज़िम्मेदारी की स्थिति से मैं आपको यह भरोसा दिलाता हूं कि आपकी जीवन-स्थितियों को बेहतर बनाने, हमारी कब्ज़ाई गई ज़मीन के हर इंच को वापस पाने, सुधारों के रास्ते को पूरा करने और अर्थव्यवस्था को इस तरह से पुनर्जीवित करने के लिए कड़ी मेहनत जारी रखेंगे, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा हों, स्थिरता बहाल हो और देश सही मायने में उबरने के रास्ते पर आगे बढ़ सके।"

शांति चाहता है लेबनान

लेबनानी पीएम सलाम पहले कई मौकों पर कह चुके हैं कि उनका देश युद्ध नहीं, बल्कि शांति चाहता है। हालांकि इज़रायल के लगातार हमलों और सीज़फायर उल्लंघन की वजह से लेबनान में हालात काफी खराब हैं।

Updated on:
01 May 2026 12:42 pm
Published on:
01 May 2026 12:37 pm