1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इज़रायल ने लेबनान में बरपाया कहर, एयरस्ट्राइक्स में 24 लोगों की ली जान

Israel-Hezbollah War: लेबनान में सीज़फायर को तार-तार करते हुए इज़रायल के हमले जारी हैं। एक बार फिर इज़रायली सेना ने लेबनान में कहर बरपाते हुए एयरस्ट्राइक्स की हैं। इन हवाई हमलों में 24 लोगों की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

May 01, 2026

Israel carries out airstrikes in Lebanon

Israel carries out airstrikes in Lebanon

लेबनान (Lebanon) में सीज़फायर की धज्जियाँ उड़ गई हैं। अमेरिका (United States of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की मध्यस्थता में हुए सीज़फायर को इज़रायल (Israel) ने तार-तार कर दिया है। ट्रंप के आदेश के बावजूद इज़रायल लगातार साउथ लेबनान में हमले कर रहा है। इज़रायली सेना ताबड़तोड़ गोलीबारी, बमबारी और एयरस्ट्राइक्स करते हुए साउथ लेबनान में कहर बरपा रही है। गुरुवार को साउथ लेबनान में कई जगह इज़रायली सेना ने एयरस्ट्राइक्स की।

24 लोगों की हुई मौत

इज़रायली एयरस्ट्राइक्स की वजह से गुरुवार को साउथ लेबनान में 24 लोगों की मौत हो गई। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज इसकी जानकारी दी। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इज़रायली एयरस्ट्राइक्स में 2 बच्चों और 5 महिलाओं समेत 9 लोग मारे गए। बाद में इज़रायल ने फिर एयरस्ट्राइक्स की जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और मरने वालों का कुल आंकड़ा बढ़कर 24 हो गया। दूसरे हमले में जिबचिट गांव में एक घर पर हुए हमले में एक ही परिवार के 4 सदस्य मारे गए।

कई लोग घायल

इज़रायली एयरस्ट्राइक्स में कई लोग घायल हो गए, जिसकी जानकारी लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कई लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

इज़रायल से बदला लेने की हिज़बुल्लाह ने ठानी

इज़रायली सेना के लगातार हमलों से हिज़बुल्लाह (Hezbollah) काफी नाराज़ है और उसने ठान ली है कि वो बदला लेगा। इसी वजह से साउथ लेबनान में हिज़बुल्लाह ने अपनी एक्टिविटी बढ़ा दी है। हिज़बुल्लाह के लड़ाके न सिर्फ साउथ लेबनान में इज़रायली सैनिकों को निशाना बनाते हुए हमले कर रहे हैं, बल्कि नॉर्थ इज़रायल को भी निशाना बना रहे हैं और ड्रोन अटैक कर रहे हैं। इज़रायल के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए हिज़बुल्लाह ने बिन्त जेबिल में दो इज़रायली मरकावा टैंकों को ड्रोन से निशाना बनाया और इज़रायली सैनिकों की एक टुकड़ी पर भी हमला किया। हिज़बुल्लाह के एक ड्रोन अटैक में इज़रायल का एक सैनिक भी मारा गया।