विदेश

कॉकटेल पीते ही पहुंच गया अस्पताल, कितना खतरनाक है Liquid Nitrogen Cocktail?

Liquid nitrogen drink danger: पार्टियों में कॉकटेल पीने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि उसे कैसे बनाया गया है। रूस में एक युवा को कॉकटेल के चक्कर में अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।

2 min read
Dec 26, 2025
पीड़ित की स्थिति अभी भी खराब बनी हुई है। (PC:AI)

Liquid nitrogen cocktail: कॉकटेल का चलन तेजी बढ़ता जा रहा है। खास मौकों पर अलग-अलग तरह की कॉकटेल तैयार की जाती हैं और लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। रूस की राजधानी मॉस्को में एक शख्स को कॉकटेल ने अस्पताल पहुंचा दिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित ने लिक्विड नाइट्रोजन कॉकटेल पिया था, जिसके तुरंत बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद कॉकटेल को लेकर अब सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Nadia Marcinko: जेफरी एपस्टीन केस की रहस्यमयी ‘ग्लोबल गर्ल’ आज भी गायब, क्या वो जिंदा हैं ?

शेफ ने पीने के लिए उकसाया

मेट्रो यूके की रिपोर्ट के अनुसार, मॉस्को में एक कॉर्पोरेट फेस्टिव पार्टी के दौरान लिक्विड नाइट्रोजन कॉकटेल सर्व की गई, जिसे पीकर एक व्यक्ति को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पार्टी में मौजूद लोगों का कहना है कि एक सेलिब्रिटी शेफ ने पीड़ित को कॉकटेल पीने के लिए उकसाया था। लिक्विड नाइट्रोजन का इस्तेमाल आमतौर पर प्रोफेशनल किचन में सामग्री को तुरंत फ्रीज़ करने के लिए किया जाता है। यदि इसे पूरी तरह से वाष्पीकृत (evaporates) होने से पहले निगल लिया जाए, तो यह अत्यंत खतरनाक हो सकता है। विशेषज्ञ लंबे समय से चेतावनी देते रहे हैं।

पीते ही पकड़ लिया पेट

रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी में शेफ ने लिक्विड नाइट्रोजन इस्तेमाल करके खास कॉकटेल तैयार किया था। हालांकि, इसके बारे में गेस्ट को कोई जानकारी नहीं थी। 38 वर्षीय सर्गेई ने जैसे ही यह ड्रिंक पिया, अपना पेट पकड़कर बैठ गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पता चला कि लिक्विड नाइट्रोजन ने उसे काफी नुकसान पहुंचाया है। डॉक्टरों ने बताया कि लिक्विड नाइट्रोजन की वजह से उसके शरीर के अंदर गैस तेजी से फैली और कई अंगों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

अभी भी गंभीर है स्थिति

पीड़ित को तुरंत आईसीयू में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके फटे हुए अंगों को सर्जरी के जरिए ठीक करने का प्रयास किया। ऑपरेशन के बाद पीड़ित को होश आ गया है, लेकिन उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। लिक्विड नाइट्रोजन रूम टेम्परेचर पर तेजी से उबलता है। एक्सपर्ट्स चेतावनी देते रहे हैं कि इवैपोरेशन से पहले इसका सेवन गंभीर अंदरूनी चोटों की वजह बन सकता है और मौत भी संभव है।

क्यों खतरनाक हैं ऐसे ड्रिंक?

एक्स्पर्ट्स का कहना है कि लिक्विड नाइट्रोजन शरीर के अंदर पहुंचने पर तेजी से गैस बढ़ाता है। इससे बॉडी में अत्यधिक दबाव पड़ता है, जिससे पेट फट सकता है, इन्टर्नल ब्लीडिंग हो सकती है और व्यक्ति की मौत भी संभव है। साथ ही इसके सेवन से टिशू जम भी सकते हैं। लिक्विड नाइट्रोजन से बने ड्रिंक्स केवल तभी सुरक्षित होते हैं जब सारा नाइट्रोजन पूरी तरह से उड़ जाए। अन्यथा इसकी थोड़ी सी मात्रा भी खतरनाक हो सकती है। इस वजह से कई देशों में ड्रिंक्स में इसके इस्तेमाल पर रोक है। साल 2012 में ब्रिटेन के एक सांसद ने लिक्विड नाइट्रोजन कॉकटेल को पूरी तरह से बैन करने की मांग की थी, क्योंकि इसे पीने से एक युवक की जान पर बन आई थी।

भारत में क्या है हाल?

भारत में लिक्विड नाइट्रोजन के इस्तेमाल को लेकर बेहद सख्ती है। 2017 में हरियाणा सरकार ने खाद्य पदार्थों में इसके इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया था। गुड़गांव के एक पब में लिक्विड नाइट्रोजन इस्तेमाल करके बनाए गए कॉकटेल को पीने से एक युवक के पेट में सुराख हो गया था। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने प्रतिबंध लगाया था। पिछले साल जून में फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड ऑफ इंडिया (FDA) ने इस संबंध में एक एड्वाइजरी जारी की थी। FDA ने खाद्य पदार्थों में लिक्विड नाइट्रोजन के खतरे बताते हुए रेस्टोरेंट और बार आदि को इसका इस्तेमाल न करने को कहा था।

ये भी पढ़ें

भारतीय मूल की महिला हिमांशी खुराना का कनाडा में मर्डर, पुलिस को बॉयफ्रेंड पर शक

Updated on:
26 Dec 2025 09:58 am
Published on:
26 Dec 2025 08:48 am
Also Read
View All

अगली खबर