विदेश

बांग्लादेश सचिवालय में लगी भीषण आग, मंत्रालयों के दस्तावेज जलकर हुए खाक

Bangladesh Secretariat Fire: बांग्लादेश सचिवालय की बिल्डिंग में गुरुवार को आग लगने से सरकारी दस्तावेज जलकर खाक हो गए।
2 min read
• •
Updated: 27 Dec 2024, 11:43 AM IST
Bangladesh Secretariat catches fire
Bangladesh Secretariat catches fire

बांग्लादेश (Bangladesh) में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। देश की राजधानी ढाका (Dhaka) में उच्च सुरक्षा वाले सचिवालय (Secretariat) परिसर के अंदर सात मंत्रालयों वाली नौ मंजिला बिल्डिंग में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। सचिवालय बिल्डिंग में आग लगने से कई सरकारी दस्तावेज जलकर खाक हो गए। जानकारी के अनुसार आग पांचवीं मंजिल पर लगी और फिर ऊपर की मंजिलों पर फैल गई। आग इतनी भीषण थी, कि उस पर काबू करने में 6 घंटे से ज़्यादा समय लगा।

अग्निशमन कर्मी की हुई मौत

इस हादसे के दौरान आग बुझाते समय एक अग्निशमन कर्मी की मौत हो गई। आग बुझाने के दौरान अग्निशमन कर्मी सड़क पार कर रहा था और तभी उसे एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

आग से हुआ काफी नुकसान

इस आग से सचिवालय की बिल्डिंग की छठी, सातवीं और आठवीं मंजिल पर स्थित ज़्यादातर कमरे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि डाक और दूरसंचार मंत्रालयों के काफी सारे दस्तावेज फर्नीचर के साथ ही जल गए। सरकार के सलाहकार आसिफ महमूद सजीब भुइयां के अनुसार जिन दस्तावेजों को नुकसान पहुंचा है, उनमें अपदस्थ अवामी लीग शासन के दौरान लाखों डॉलर्स के भ्रष्टाचार के कागजात और सबूत शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- जापान में 5.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, लोगों की बढ़ी टेंशन

मामले की जांच शुरू

मुहमम्द यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने देश के सचिवालय की बिल्डिंग में लगी आग के कारणों का पता लगाने के लिए 7 सदस्यीय उच्चस्तरीय टीम गठित की है। इस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग प्राकृतिक कारणों से लगी या इसके पीछे किसी की साजिश थी।

यह भी पढ़ें- रूस के अटैक से लेकर जीपीएस जैमिंग जैसे दावे, आखिर कैसे क्रैश हुआ अजरबैजान एयरलाइंस का प्लेन?

Updated on:
27 Dec 2024, 11:43 AM IST
Published on: