24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जापान में 5.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, लोगों की बढ़ी टेंशन

Earthquake In Japan: जापान में आए दिन ही भूकंप आते रहते हैं। आज एक बार फिर जापान में भूकंप का मामला सामने आया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 27 Dec 2024, 11:19 AM IST

Earthquake

भूकंप (Earthquake) के मामले दुनियाभर में हर दिन कहीं न कहीं देखने को मिलते हैं और वो भी एक से ज़्यादा। कुछ देश ऐसे भी हैं जहाँ अक्सर ही भूकंप आते हैं। इन देशों में जापान (Japan) भी शामिल है। जापान में आए दिन ही भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। आज, शुक्रवार, 27 दिसंबर को जापान में एक बार फिर भूकंप आया। जापान में आज आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.7 रही और यह इज़ू आइलैंड्स (Izu Islands) पर आया। भारतीय समयानुसार जापान के इज़ू आइलैंड्स पर आज तड़के 2 बजकर 32 मिनट पर भूकंप आया। जापान की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

जापान के इज़ू आइलैंड्स पर आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


लोगों की बढ़ी टेंशन

जापान में आज आए भूकंप का झटका प्रभावित क्षेत्र में तो लोगों को महसूस हुआ ही, साथ ही आसपास के इलाकों में भी हुआ। इससे लोगों की टेंशन बढ़ गई। हालांकि भूकंप की वजह से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- रूस के अटैक से लेकर जीपीएस जैमिंग जैसे दावे, आखिर कैसे क्रैश हुआ अजरबैजान एयरलाइंस का प्लेन?

गंभीर मुद्दा है भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ समय में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई और 17 दिसंबर को वानूआतू (Vanuatu) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी गंभीर मुद्दा है।

यह भी पढ़ें- चीन ने किया बड़े प्रोजेक्ट का ऐलान, भारत की बढ़ सकती है टेंशन