Massive Fire in South Africa: साउथ अफ्रीका के जोहानसबर्ग की एक बिल्डिंग में आज भीषण आग लग गई। इस हादसे की वजह से माल का तो नुकसान हुआ ही, साथ ही जान का भी नुकसान हुआ।
साउथ अफ्रीका (South Africa) में आज जल्द सुबह एक दर्दनाक हादसे का मामले सामने आया। जोहानसबर्ग (Johannesburg) शहर में आज, गुरूवार, 31 अगस्त को जल्द सुबह एक 5 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। यह हादसा उस समय हुआ जब ज़्यादातर लोग सो रहे थे। इस वजह से उन्हें शुरू में आग लगने के बारे में पता ही नहीं चल पाया। और जब तक उन्हें पता चला तब तक आग बिल्डिंग में फैल चुकी थी।
74 लोगों की मौत
जोहानसबर्ग की बिल्डिंग में लगी भीषण आग की जानकारी मिलते ही फायर डिपार्टमेंट से दमकल मौके पर पहुंच गए। कई घंटों की मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे की वजह से बिल्डिंग को तो नुकसान पहुंचा ही, साथ ही कई लोगों ने अपनी ज़िंदगी भी गंवा दी। जानकारी के अनुसार इस भीषण आग की वजह से अब तक 74 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार यह आंकड़ा बढ़ सकता है। साथ ही इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामले की जांच हुई शुरू
जोहानसबर्ग की बिल्डिंग में लगी इस भीषण आग के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि इस मामले की जांच शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें- अमेरिका पहली बार देगा ताइवान को सैन्य सहायता, चीन की बढ़ेगी नाराज़गी