जयपुरPublished: Aug 31, 2023 11:29:16 am
Tanay Mishra
USA To Help Taiwan: अमेरिका जल्द ही ताइवान को एक बड़ी मदद देने वाला है और इसके लिए फैसला भी ले लिया है। जानिए अमेरिका का आखिर ऐसा कौनसा फैसला है जिससे चीन की नाराज़गी बढ़ सकती है।
चीन (China) और ताइवान (Taiwan) के बीच विवाद जगजाहिर है और किसी से भी छिपा नहीं है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से टेंशन का माहौल है, पर पिछले एक साल में दोनों देशों के बीच टेंशन बढ़ी है। पिछले साल रूस (Russia) के यूक्रेन (Ukraine) पर हमला करने के बाद चीन के ताइवान पर हमला करने की संभावना भी बढ़ गई थी। पिछले कुछ महीनों में चीन ने कई बार ताइवान बॉर्डर के नज़दीक युद्धाभ्यास भी किया है। हालांकि अमेरिका (United States Of America) ने शुरू से ताइवान का समर्थन किया है। अब ताइवान के समर्थन के लिए अमेरिका ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया है।