विदेश

सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के नेता पहुंचेंगे तेहरान, क्या इस बातचीत से निकलेगा जंग खत्म होने का रास्ता?

Iran-Saudi Arabia talks: मक्का पैक्ट के सदस्य सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के शीर्ष अधिकारी सोमवार को तेहरान पहुंचेंगे। हूती हमलों के बीच ईरान से क्षेत्रीय सुरक्षा पर बात होगी।
2 min read
• •
Updated: 26 Oct 2026, 12:54 PM IST
Pakistan Terrorism news
पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ असीम मुनीर

Mecca Pact: मक्का पैक्ट में शामिल देश सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान के शीर्ष अधिकारी सोमवार को तेहरान में ईरान के सीनियर नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में क्षेत्रीय समन्वय पर चर्चा होगी। रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले रिपोर्ट किया है कि सऊदी अरब की ओर से रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान, पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर और तुर्किये के खुफिया प्रमुख भी तेहरान के लिए रवाना होंगे।

ईरान से क्षेत्रीय मुद्दों पर बात करने के लिए प्रिंस खालिद जाएंगे तेहरान

इस बैठक को लेकर ईरान के तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है। ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के उप सचिव अली बघेरी कानी ने कहा कि प्रिंस खालिद, मुनीर और तुर्की के खुफिया प्रमुख इब्राहिम कालिन क्षेत्रीय सुरक्षा पर परिषद से बातचीत के लिए तेहरान आएंगे। यमन के हूती विद्रोही के सऊदी अरब पर हमले के बाद मक्का पैक्ट में शामिल सभी सदस्यों का ईरान के साथ पहला उच्चस्तरीय संपर्क होगा।

असीम मुनीर पिछले हफ्ते भी गए थे तेहरान

गौरतलब बात यह है कि पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर बीते हफ्ते भी तेहरान गए थे। वहां उन्होंने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से मुलाकात की थी। ईरानी मीडिया के अनुसार, ईरानी अधिकारियों ने असीम मुनीर के मार्फत अमेरिका को सीधा संदेश दिया था कि जब तक तेहरान की मांगें पूरी नहीं होतीं, वॉशिंगटन से कोई बातचीत नहीं होगी। पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच प्रमुख मध्यस्थ रहा है। पहले की मध्यस्थता से जून में एक अंतरिम शांति समझौता हुआ था, लेकिन कुछ हफ्तों बाद ईरान और अमेरिका के बीच लड़ाई फिर शुरू होने से यह समझौता जल्द ही टूट गया।

हूती ने रियाद हवाई अड्डे पर 'सटीक' हमले का दावा किया

हूती विद्रोहियों ने सोमवार को दावा किया कि उन्होंने एक बार फिर सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अहम सैन्य ठिकानों पर 'सटीक' हमला किया है। हूती विद्रोहियों के सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने एक्स पोस्ट में कहा कि हूती बलों ने हवाई अड्डे पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। इसके साथ ही उन्होंने देश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में कच्चे तेल के पंपिंग स्टेशनों पर कई ड्रोन हमले करने का भी दावा किया।

हूती ने रविवार को किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ-साथ खमीस मुशैत में किंग खालिद एयरबेस और जाजान में एक नौसैनिक अड्डे पर भी हमले करने का दावा किया। हूती ने सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन पर आरोप लगाया कि उसने पिछले 24 घंटों में यमन पर कम से कम 56 हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में होदेइदाह, लाहिज, अमरान, सादा, अल-जौफ, ताइज और इब प्रांत शामिल हैं।

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले में अब तक दो भारतीय नागरिकों की मौत

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमलों में अब तक दो भारतीय नागरिक मारे गए हैं। 10-11 अक्टूबर को रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय की मौत हुई थी। वहीं, 21 अक्टूबर को दम्माम एयरपोर्ट हमले में भी एक भारतीय की जान चली गई थी। दम्माम एयरपोर्ट हमले में दो अन्य भारतीय घायल हुए थे। इसके अलावा, शैबा ऑयल फील्ड में ड्रोन का मलबा गिरने से एक भारतीय घायल हुआ था।

Updated on:
26 Oct 2026, 12:54 PM IST
Published on:
Also Read
View All
अमरीकी मिडटर्म चुनाव 2026: 8 भारतवंशी उम्मीदवार मैदान में, जानें कौन कहां से ठोक रहा ताल

ब्राजील में लूला ने रचा इतिहास, पहले दौर में पिछड़ने के बाद हासिल की जीत, पीएम मोदी ने दी बधाई, कैसा रहा है राजनीतिक सफर?

Brazil Election: लूला की जीत को कोर्ट में चुनौती देंगे फ्लावियो बोल्सोनारो, बोले- इतिहास में पहली बार बढ़ाया गया वोटिंग का समय

रूस से बातचीत पर जेलेंस्की की अमेरिका को दो टूक, बोले- पाबंदियां हटाकर पुतिन से मिलना बड़ी भूल, जमीन की अदला-बदली नहीं होगी

Israel Election 2026: इजरायल चुनाव से ठीक पहले ट्रंप का बड़ा बयान: नेतन्याहू को बताया ‘योद्धा प्रधानमंत्री’, वोट देने की अपील की