Drug Lord EL Mencho: मेक्सिकन आर्मी ने ड्रग कार्टेल के सरगना एल मेंचो को एनकाउंटर में मार गिराया। इसके बाद से वहां कोहराम मचा हुआ है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है।
Drug Lord EL Mencho: मेक्सिको में ड्रग कार्टेल के सरगना रूबेन ऊर्फ एल मेंचो को सेना ने एनकाउंटर में मार गिराया है। इसके बाद से देश में कोहराम मचा हुआ है। एल मेंचो के समर्थक देश के अलग-अलग हिस्सों में उत्पात मचा रहे हैं। ऐसे में विदेश मंत्रालय ने मेक्सिको में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
मेक्सिको में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया कि मेक्सिको में सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षा ऑपरेशन और उससे जुड़ी सड़कें बंद करने और क्रिमिनल एक्टिविटी चल रही हैं, जलिस्को स्टेट (प्यूर्टो वालार्टा, चपाला और ग्वाडलहारा के इलाके), तमाउलिपास स्टेट (रेनोसा और दूसरी म्युनिसिपैलिटी के इलाके), मिचोआकन स्टेट, गुएरेरो स्टेट और नुएवो लियोन स्टेट के इलाकों में रहने वाले भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक वहीं रहना चाहिए। दूतावास ने कहा कि कानून लागू करने वाली एक्टिविटी वाले इलाकों से बचें। अपने आस-पास का ध्यान रखें। पनाह लें और अपने शेल्टर के बाहर गैर-जरूरी मूवमेंट कम से कम करें।
वहीं, मेक्सिको सिटी में मौजूद दूतावास ने लोगों को कुछ अहम निर्देश भी दिए हैं। दूतावास ने लोगों से स्थानीय मीडिया पर मिलने वाली ताजा जानकारी और स्थानीय अधिकारियों द्वारा बताए जा रहे कानूनों का पालन करने को कहा है। साथ ही, आपातकालीन स्थिति में लोगों को 911 डायल करनी की सलाह दी है। वहीं, अपनी लोकेशन भी दोस्तों व परिजनों के साथ शेयर करते रहने को कहा है।दूतावास ने मदद के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।
US के डिप्टी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट क्रिस्टोफर लैंडौ ने ड्रग्स लॉर्ड एल मेंचो को सबसे बेरहम ड्रग किंगपिन करार दिया। मेंचो के मारे जाने पर X पर लिखा कि यह मेक्सिको, US, लैटिन अमेरिका और दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी बात है। अच्छे लोग बुरे लोगों से ज्यादा ताकतवर होते हैं। US स्टेट डिपार्टमेंट ने अमेरिकी नागरिकों के लिए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर भी जारी किए। इसने US और कनाडा से कॉल करने वालों के लिए 1-888-407-4747 और मेक्सिको समेत विदेश से कॉल करने वालों के लिए +1 202-501-4444 शेयर किया।
द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्टिंग के मुताबिक मेक्सिको की मिलिट्री ऑपरेशन के दौरान एल मेंचो को सेना ने मौत के घाट उतार दिया। कार्टेल लीडर की मौत से "जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल के कंट्रोल वाले इलाकों में हिंसा की लहर दौड़ गई। मेंचो के समर्थकों ने शहरों में कारें जला दी। कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया।