विदेश

केप वर्डे में समुद्र में पलटी नांव, 60 से ज़्यादा लोगों की मौत

Boat Capsizes In Cape Verde: पश्चिमी अफ़्रीकी देश केप वर्डे में एक नांव के समुद्र में पलटने का मामला हाल ही में सामने आया है। इस हादसे में 60 लोगों के मारे जाने की खबर है।

less than 1 minute read
Aug 17, 2023
boat_capsizes_in_cape_verde.jpg
Boat capsizes in Cape Verde

पिछले कुछ समय में माइग्रेंट्स की नांवों के डूबने के मामलों में इजाफा देखने को मिला है। अक्सर ही लोग नांवों में भरकर अपना देश छोड़कर ऐसे देश जाने की कोशिश करते हैं जहाँ उन्हें बेहतर जीवन मिल सके। नांवों में ज़्यादा वज़न के चलते या कई बार पानी के बहाव के चलते नांव पलट जाती है और उसमें बैठे लोग डूब जाते हैं। इसी तरह का एक मामला हाल ही में पश्चिम अफ़्रीकी देश केप वर्डे (Cape Verde) में देखा गया।


नांव पलटने से हुई 60 लोगों की मौत

केप वर्डे आईलैंड के पास सेनेगल (Senegal) से आ रही एक नांव, जो माइग्रेंट्स से भरी हुई थी, समुद्र में पलट गई। इस घटना की जानकारी मंगलवार को मिली। जानकारी के अनुसार नांव में करीब 101 लोग सवार थे और उनमें से 60-63 लोगों की मौत हो गई है। सेनेगल की मिनिस्ट्री ने इस बात की जानकारी दी।


यह भी पढ़ें- क्रिकेट के मैदान से सियासी अखाड़े में जल्द हो सकती है शाहिद अफरीदी की एंट्री, मिल सकता है कैबिनेट मंत्री पद

38 लोगों को बचाया गया

नांव डूबने के इस हादसे में 38 लोगों को बचा लिया गया है। साथ ही उन्हें अस्पताल भेज दिया गया है, जहाँ उनका ध्यान रखा जा रहा है।

अटलांटिक महासागर में देखी गई नांव

रिपोर्ट के अनुसार नांव को अटलांटिक महासागर में स्पेन की मछली पकड़ने वाले जहाज पर सवार लोगों ने इसे देखा।इसके बाद उन्होंने केप वर्डे के अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- नेपाल के रिटेल मार्केट में 30 साल बाद अचानक गिरी भारतीय रुपये की वैल्यू, जानिए वजह


Published on:
17 Aug 2023 01:44 pm