विदेश

शेख हसीना भारत में और कितने दिन रहेंगी? विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब 

Shiekh Hasina: ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि शेख हसीना का भारत से अमेरिका या ब्रिटेन जाने का प्लान था लेकिन अब तक वो भारत में ही हैं।
2 min read
• •
Updated: 8 Aug 2024, 5:41 PM IST
Feature image

Sheikh Hasina: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर भारत में रह रहीं शेख हसीना को भारत राजनीतिक शरण में लेगा और क्या भारत शेख हसीना को भारत में और रहने की इजाजत देगा इस सवाल का अब विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) ने जवाब दे दिया है। बांग्लादेश में तख्तापलट होने के बाद शेख हसीना ढाका से भागकर भारत आ गईं थीं हालांकि उनके भारत से अमेरिका या ब्रिटेन जाने की खबरें थीं लेकिन वो अब तक भारत में हैं और रिपोर्ट्स ये भी बता रही हैं कि शेख हसीना को अमेरिका और ब्रिटेन दोनों ही देशों ने अपने यहां शरण देने से इनकार कर दिया है।

भारत में और कितने दिन रुकेंगी शेख हसीना

शेख हसीना को भारत में रहते हुए 4 दिन हो गए हैं। क्या वो भारत में राजनीतिक शरण लेकर रही हैं और क्या भारत उन्हें भारत में और दिनों तक रोक सकता है, इस सवाल का जवाब अब भारत के विदेश मंत्रालय ने दे दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए संसद में जवाब देते हुए विदेस मंत्री एस जयशंकर ने पहले ही बता दिया है कि शेख हसीना भारत में एक शॉर्ट नोटिस पर रही हैं। जिसे भारत ने पहले ही मंजूर कर लिया था। शेख हसीना जब बांग्लादेश में थीं, तबी उन्होंने कुछ दिनों के लिए भारत आने की अनुमति मांगी थीं।

रणधीर जयसवाल ने कहा कि बांग्लादेश की हालत अब बदल रहे हैं। भारत वहां की हर एक गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। शेख हसीना भारत से कब जाएंगी और वो यहां और कितने दिनों के लिए हैं इस सवाल पर जयसवाल ने जवाब दिया कि शेख हसीना के आगे के कार्यक्रम के लिए अभी उनके पास कोई जानकारी नहीं है, लेकिन जब तक वो यहां पर हैं उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही जो भारतीय रह रहे हैं उनकी पूरी सुरक्षा का ध्यान भी रखा जा रहा है।

हिंदुओं पर हो रहे हमले

बता दें कि बांग्लादेश में नौकरी में आरक्षण के खिलाफ बीते एक महीने से बांग्लादेश में जबरदस्त प्रदर्शन हो रहा था। प्रदर्शनकारियों ने शेख हसीना के इस्तीफे की मांग की थी। इस विरोध प्रदर्शन में अब तक 500 लोगों की मौत हो चुकी है और कई पुलिस अधिकारियों समेत सैकड़ों लोग गंभीर घायल हैं। सिर्फ यही नहीं तख्तापलट होने के बाद बांग्लादेश के हालात और भी ज्यादा खराब हो गए हैं। वहां पर हिंदुओं को टारगेट कर हमला किया जा रहा है। उनके घर, मंदिरों पर भी हमला हो रहा है। जिससे कई हिंदू बांग्लादेश छोड़कर भारत में आने की कोशिश कर रहे हैं।

Updated on:
8 Aug 2024, 5:41 PM IST
Published on: