बता दें कि दत्ता ने शांतो के साथ 2022 की बांग्लादेशी फिल्म 'बिखोव' (आक्रोश) में काम किया है। शांतो ने 2019 में 'प्रेम चोर' से डेब्यू किया और बाद में 2021 में 'पिया रे', 2023 में 'बुबुजान' और 2024 में 'एंटो नगर' में काम किया। शांतो ने मॉडलिंग से फिल्म जगत में कदम रखा था। 2021 में फिल्म 'तुंगीपारर मिया भाई' में युवा बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान ( शेख हसीना के पिता) की भूमिका निभाई थी।