विदेश

सीज़फायर के बाद मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान, पिता की हत्या का बदला लेने की खाई कसम

Iran-US Ceasefire: ईरान-अमेरिका सीज़फायर के बाद अब ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने युद्ध में मारे गए अपने पिता अली खामेनेई के बारे में एक बड़ा बयान दिया है। क्या कहा मोजतबा ने? आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
Apr 10, 2026
Mojtaba Khamenei

ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच दो हफ्ते का सीज़फायर होने से युद्ध रुक गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भी इसकी पुष्टि की है और इज़रायल (Israel) ने भी ईरान पर हमले रोक दिए हैं। हालांकि लेबनान (Lebanon) पर इज़रायली हमलों जारी हैं। इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने कहा है कि वह हिज़बुल्लाह (Hezbollah) को खत्म करने के लिए हमले जारी रखेंगे। वहीं ईरान समेत कई देश लेबनान में सीज़फायर की मांग कर रहे हैं और इसी सिलसिलें में अमेरिका में अगले हफ्ते दोनों पक्षों में बातचीत हो सकती है। इसी बीच अब ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) ने एक बड़ी बात कह दी है।

ये भी पढ़ें

ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने दी अमेरिका को चेतावनी, नेतन्याहू को डिप्लोमेसी को खत्म करने की इजाज़त देना खतरनाक

पिता की हत्या का बदला लेने की खाई कसम

युद्ध की शुरुआत में ही ईरान के तत्कालीन सुप्रीम लीडर और मोजतबा के पिता अली खामेनेई (Ali Khamenei) मारे गए थे। मोजतबा ही नहीं, ईरान की जनता में भी खामेनेई की हत्या की वजह से गुस्सा है। ऐसे में मोजतबा ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने की कसम खाई है। मोजतबा ने यह भी कहा कि ईरान का बदला सिर्फ उनके पिता की शहादत तक सीमित नहीं है, बल्कि सभी शहीदों के खून के बदले से भी जुड़ा है। उन्होंने दुश्मन को चेतावनी दी है कि जल्द ही उनके पिता की हत्या की कीमत चुकानी पड़ेगी।

युद्ध नहीं चाहता ईरान

मोजतबा के निर्देश पर ही ईरान की सेना ने हथियार डाले थे और सीज़फायर संभव हुआ था। अब नए ईरानी सुप्रीम लीडर ने कहा है कि ईरान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि ईरान अपने हक़ नहीं छोड़ेगा।

ये भी पढ़ें

होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान के टोल टैक्स वसूलने से नाराज़ हुए ट्रंप, तुरंत बंद करने की कही बात

Also Read
View All