विदेश

मोजतबा खामेनेई पर ईरान ने दिया बड़ा अपडेट – ‘घायल हुए थे, लेकिन तेज़ी से हो रहा है सुधार’

Update On Mojtaba Khamenei: अपने सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर ईरान ने बड़ा अपडेट दिया है। कैसी है खामेनेई की हालत? आइए जानते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 May 2026, 2:26 PM IST
Mojtaba Khamenei
मोजतबा खामेनेई (File Photo)

ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच तनाव के बीच बातचीत जारी है। शुक्रवार को होर्मुज़ स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में ईरान ने अमेरिकी डिस्ट्रॉयर को निशाना बनाते हुए मिसाइल दागी। इसके बाद अमेरिका ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान के केशम पोर्ट और बंदर अब्बास शहर पर हमला किया। आज भी अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में 2 ईरानी जहाजों पर गोलीबारी की। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के अनुसार सीज़फायर अभी भी जारी है और जल्द ही दोनों देशों के बीच समझौता हो सकता है। इसी बीच अब ईरानी अधिकारियों ने अपने सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) पर एक बड़ा अपडेट दिया है।

हो रहा है सुधार

ईरानी अधिकारियों ने बताया कि 28 फरवरी को अमेरिकी हमले में खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि उन्हें ज़्यादा चोट नहीं आई थी और उनकी स्थिति में तेज़ी से सुधार हो रहा है और वह स्वस्थ हैं। इस बयान के साथ ईरानी अधिकारियों ने मोजतबा के खराब स्वास्थ्य के बारे में चल रही अफवाहों पर विराम लगा दिया।

दुश्मन फैला रहे हैं अफवाहें

ईरानी अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि देश के मामलों में मोजतबा सक्रिय रूप से शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने ईरान के दुश्मनों पर उनके स्वास्थ्य के बारे में अफवाहें और झूठे दावे फैलाने का आरोप लगाया।

मोजतबा को कितनी लगी चोट?

बताया जा रहा है कि मोजतबा को घुटने की हड्डी, पीठ के निचले हिस्से और कान के पीछे मामूली चोट आई है। जिस जगह अमेरिका और इज़रायल ने हमला किया, मोजतबा वहाँ नहीं थे। जिस जगह मिसाइल गिरी, उससे कुछ दूर सीढ़ियों पर मोजतबा थे और धमाके की वजह से गिर गए।