पोलैंड में कड़ाके की ठंड से लोगों के हाल बेहाल हैं। अब तक 50 से ज़्यादा लोगों ने इस वजह से अपनी जान गंवा दी है।
यूरोपीय देशों में सर्दी (Winter) सितम ढा रही है। कई देशों में गलन वाली ठंड पड़ रही है। इन देशों में पोलैंड भी शामिल है। पोलैंड (Poland) में कड़ाके की ठंड (Extreme Cold) से लोगों के हाल बेहाल हैं। बता रहे हैं कि पोलैंड में शीतलहर और बर्फबारी के साथ कड़ाके की ठंड अपने चरम पर है और इस वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस वजह से देश में कई जगह तापमान काफी कम हो गया है।
पोलैंड में कड़ाके की ठंड के कारण अब तक 50 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। देश के आंतरिक मामलों और प्रशासन के उपमंत्री विस्लाव श्चेपान्स्की (Wieslaw Szczepanski) ने इस बारे में जानकारी दी और बताया कि मरने वालों की संख्या 54 पहुंच चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि अगर ठंड का असर इसी तरह बना रहा, तो मरने वालों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है।
पोलैंड में कड़ाके की ठंड की वजह से हाइपोथर्मिया के 36 मामले सामने आए हैं। हाइपोथर्मिया में शरीर बहुत ज़्यादा ठंड हो जाता है और इससे मौत का भी खतरा होता है।
श्चेपान्स्की ने कड़ाके की ठंड वाले इलाकों में रह रहे लोगों को ज़्यादा तापमान वाली जगह जाने की सलाह दी है। इसके साथ ही गर्म कपड़े, गर्म पेय और पर्याप्त ईंधन साथ रखने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि आगामी कुछ दिनों में कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। बर्फबारी और तापमान गिरने से सड़कों पर बर्फ जम सकती है, जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है। इसी वजह से हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ जाता है।