विदेश

Iran के ‘किलिंग प्लान’ का मोसाद के खुफिया रिपोर्ट में खुलासा, डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की साजिश पर CIA को चेताया

US-Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मारने की साजिश को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। ईरान के किलिंग प्लान के बारे में मोसाद ने अमेरिका को चेताया...
2 min read
Jul 10, 2026
Khamenei Funeral Procession News.
ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर सैयद अली खामेनेई के जनाजे में शोक मनाने वाले लोग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौत की मांग करने वाले विरोध-प्रदर्शन के बैनर लिए दिखे। ( फोटो : ANI)

US-Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच एकबार फिर सैन्य झड़प शुरू हो गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि ईरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मारने की साजिश रच रहा है। ईरान की इस्लामिक रीजिम के इस प्लान का पता सबसे पहले इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के हाथ लगी।

मोसाद को मिली इनपुट

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोसाद ने इस संबंध में सीआईए के साथ जानकारी साझा की है। इजरायल ने अमेरिका को चेताया है कि ईरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को निशाना बनाने की विशेष योजना पर काम कर रहा है, लेकिन अभी तक अमेरिका सुरक्षा एजेंसी ने इस इनपुट की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है।

मैं उनके हिट लिस्ट में टॉप पर हूं: ट्रंप

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 में अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉप्स की कुद्स फोर्स के कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के बाद से ही ईरान लगातार ट्रंप की हत्या का योजना बना रहा है। हाल ही में मारे गए ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के जनाजे के दौरान भी ट्रंप के खिलाफ नारे लगाए गए थे। यही नहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कई बार कह चुके हैं कि उनका नाम भी ईरान की हिट लिस्ट में सबसे ऊपर है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वे अमेरिका के नेता यानी मुझे खत्म करना चाहते हैं। आज सुबह मैंने देखा कि मैं उनकी हर सूची में हूं। अब तक मैं भाग्यशाली रहा हूं, लेकिन यह हमेशा नहीं रह सकता।

'ये दबाव बनाने की कोशिश भी हो सकती है'

कुछ अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि इजरायल की तरफ से दी गई जानकारी दबाव बनाने की कोशिश भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह बात जगजाहिर है कि इजरायल शांति समझौते के पक्ष में नहीं है। अभी तक किसी भी अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने इजरायली इनपुट पर अपनी मुहर नहीं लगाई है।

हम ईरान को परमाणु बम बनाने नहीं देंगे: नेतन्याहू

वहीं, इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने एकबार फिर कहा है कि इजरायल किसी भी हाल में ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा। उन्होंने कहा कि देश विदेशी खरीद पर निर्भरता कम करने के लिए अपने यहां हथियारों का उत्पादन बढ़ाएगा। वायु सेना के पायलटों के ग्रेजुएशन समारोह में नेतन्याहू ने कहा कि हमारी नीति बिल्कुल साफ है। समझौता हो या न हो, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे।

Updated on:
10 Jul 2026 08:06 am
Published on:
10 Jul 2026 08:06 am