विदेश

इस भारतीय शख्स सहित इन लोगों के सामने झुके मस्क, दिए 11,36,74,81,600 रुपए, जानें क्यों?

एलन मस्क और पराग अग्रवाल ने अपना विवाद सुलझा लिया है। इसके बदले मस्क ने पराग सहित तीन अन्य लोगों को 128 मिलियन डॉलर के विवाद में समझौता कर लिया है। जानिए पूरी खबर...

2 min read
Oct 10, 2025
एलन मस्क (फोटो - IANS)

एलन मस्क (Musk) और उनकी कंपनी एक्स कॉर्प (पूर्व ट्विटर) ने पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल (Parag Agrwal) और तीन अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ 128 मिलियन डॉलर ( 11,36,74,81,600 रुपए) के विवाद में समझौता कर लिया है। इन अधिकारियों का आरोप था कि 2022 में मस्क द्वारा ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने के बाद उन्हें बिना 'सेवरेंस पे' (नौकरी से निकालने पर नियोक्ता की ओर से दी जाने वाली वित्तीय सहायता) दिए निकाल दिया गया था। समझौते की राशि या शर्तें सार्वजनिक नहीं की गई हैं।

ये भी पढ़ें

Elon Musk Net Worth: एलन मस्क ने रचा इतिहास, 500 अरब डॉलर को पार कर गई नेटवर्थ, कहां से आ रही इतनी दौलत?

मस्क पर चल रहे कई मुकदमे

इस मामले की जानकारी 30 सितंबर को दायर अदालत की फाइलिंग से सामने आई, जिसमें अदालत ने सुनवाई की तारीख आगे बढ़ा दी ताकि समझौते की प्रक्रिया पूरी की जा सके। इन अधिकारियों में पराग अग्रवाल के साथ मुख्य वित्त अधिकारी नेड सेगल, कानूनी प्रमुख विजया गड्डे और जनरल काउंसल सीन एडगेट शामिल थे। अगस्त में मस्क ने लगभग छह हजार कर्मचारियों द्वारा दायर 500 मिलियन डॉलर के बकाया 'सेवरेंस पे' मुकदमे को भी सुलझाया था। ट्विटर को 'एक्स' नाम देने के बाद से मस्क पर कई कानूनी मुकदमे चल रहे हैं, जिनमें श्रम उल्लंघन और वेतन विवाद भी शामिल हैं।

क्या था मामला?

वर्ष 2022 में ट्विटर खरीदने के बाद मस्क ने तत्काल कई शीर्ष अधिकारियों को निकाल दिया था। इन अधिकारियों का कहना था कि उन्हें अनुबंध के मुताबिक एक साल का वेतन और स्टॉक ऑप्शन नहीं दिए गए। यह विवाद तब शुरू हुआ था जब मस्क ने ट्विटर सौदे से पीछे हटने की कोशिश की थी, जिसके बाद मामला अदालत तक पहुंचा।

अब क्या कर रहे हैं पराग अग्रवाल?

2022 में एलन मस्क द्वारा बर्खास्त किए जाने के बाद, अग्रवाल ने 'पैरलल वेब सिस्टम्स इंक' नामक स्टार्टअप लॉन्च किया, जो एआई एजेंट्स के लिए वेब रिसर्च टूल विकसित करता है। यह क्लाउड-बेस्ड एपीआई एआई ऐप्स को रीयल-टाइम वेब डेटा एनालिसिस और साइटेशन प्रदान करता है।कहोला वेंचर्स, इंडेक्स वेंचर्स और फर्स्ट राउंड कैपिटल से 30 मिलियन डॉलर फंडिंग हासिल कर चुके इस स्टार्टअप के टूल्स GPT-5 से 10% बेहतर एक्यूरेसी दिखा रहे हैं।

Published on:
10 Oct 2025 06:42 am
Also Read
View All

अगली खबर