विदेश

अफीम का सबसे बड़ा उत्पादक बना म्यांमार, अफगानिस्तान को छोड़ा पीछे

Myanmar Overtakes Afghanistan: म्यांमार ने अफगानिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। पर किस मामले में? आइए जानते हैं।

2 min read
Opium in Myanmar

पिछले कुछ समय से म्यांमार (Myanmar) सुर्ख़ियों में बना हुआ है। इसकी वजह सेना और विद्रोही गुटों के बीच संघर्ष है जिससे म्यांमार में हालात काफी बिगड़ गए। पर अब म्यांमार ने कुछ ऐसा कर दिया है जिससे उसका नाम दुनियाभर के देशों की लिस्ट में सबसे ऊपर आ गया है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। और लिस्ट में पहले नंबर पर आने के लिए म्यांमार ने अफगानिस्तान (Afghanistan) को पीछे छोड़ा है। ऐसे में मन में सवाल आना लाज़िमी है कि किस मामले में म्यांमार दुनियाभर के देशों की लिस्ट में सबसे ऊपर आ गया है? इसका जवाब है अफीम (Opium) उत्पादन।


अफगानिस्तान को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे बड़ा अफीम उत्पादक बना म्यांमार

म्यांमार ने अफीम उत्पादन के मामले में अफगानिस्तान को पीछे छोड़ दिया है और इसी के साथ दुनियाभर में अफीम का सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है।


म्यांमार में तेज़ी से हो रहा है अफीम उत्पादन

यूनाइटेड नेशन्स (United nations - UN) के अनुसार म्यांमार की अर्थव्यवस्था में अफीम उत्पादन का भी सही योगदान है। पिछले साल से अफगानिस्तान में तालिबान (Taliban) सरकार ने देश में अफीम उत्पादन पर बैन लगा दिया था जिससे अफगानिस्तान में अफीम का उत्पादन करीब 95% तक गिर गया। वहीं म्यांमार में हर साल करीब 1080 मैट्रिक टन अफीम का उत्पादन होता है। म्यांमार में पहले 1 बिलियन डॉलर्स के अफीम का उत्पादन होता था और बेचा भी जाता था लेकिन अब इसमें इजाफा हुआ है और 2.4 बिलियन डॉलर्स तक का अफीम अब म्यांमार में न सिर्फ उत्पादित किया जाता है बल्कि बेचा भी जाता है। देश की अर्थयवस्था का करीब 4.1% इसी से आता है।

म्यांमार जुंटा ने बढ़वाया उत्पादन

म्यांमार में जब से जुंटा (सेना) का शासन लागू हुआ है, तभी से देश में अफीम का उत्पादन भी बढ़ा है। और आने वाले समय में भी म्यांमार जुंटा देश में अफीम उत्पादन में कमी नहीं करने वाली।

यह भी पढ़ें- मौत की सज़ा झेल रही भारतीय नर्स को बचाने यमन जाएगी उसकी माँ

Published on:
13 Dec 2023 01:34 pm
Also Read
View All