विदेश

महासागरों को बदल रही हैं ज़हरीली ग्रीन हाउस गैसें, NASA ने दिखाया लाइव वीडियो 

NASA: इस वीडियो में यह दर्शाने का प्रयास किया गया है कि मानवीय गतिविधियों से उत्पादित गैसें किस तरह महासागर को बदल रही हैं। महासागर के परिसंचरण और जलवायु का अनुमान लगाने के लिए नासा ने इसीसीओ2 मॉडल से समुद्री धाराओं को दिखाया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jun 2024, 9:54 AM IST
NASA shows greenhouse gases are changing the oceans
NASA shows greenhouse gases are changing the oceans

अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने पहली बार एक वीडियो के जरिए दिखाया है कि ग्रीनहाउस गैसें किस तरह महासागरों (Ocean) को बदल रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पिछले कुछ वर्षों में धरती पर ग्रीन हाउस गैसों की वजह से तेजी से परिवर्तन हो रहे हैं। नासा ने यह पोस्ट जारी करते हुए कहा, पृथ्वी का 70 फीसदी हिस्सा पानी से ढका है, इसलिए पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन के लिए समुद्र ही सबसे ज्यादा जिम्मेदार हैं।

NASA ने लाइव वीडियो से दिखाया महासागरों का बदलाव

NASA का कहना है कि इस वीडियो में यह दर्शाने का प्रयास किया गया है कि मानवीय गतिविधियों से उत्पादित गैसें किस तरह महासागर को बदल रही हैं। महासागर के परिसंचरण और जलवायु का अनुमान लगाने के लिए नासा ने ECCO-2 मॉडल से समुद्री धाराओं को दिखाया है। इसमें लाल, नारंगी और पीले रंग से अधिक तापमान को, जबकि हरे और नीले रंग से कम तापमान को दर्शाया गया है। इस विजुअलाइजेशन में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह धरती पर समुद्र के तापमान में इजाफा हो रहा है।

14 लाख से ज्यादा देखा गया

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को मंगलवार शाम तक 14 लाख से ज्यादा बार देखा गया। एक यूजर ने लिखा, अद्भुत डेटा और विजुअलाइजेशन। एक यूजर ने लिखा, हमने कोविड पर दो साल में इतना खर्च कर दिया, जितना जलवायु पर कभी नहीं हुआ।